भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 July 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
संक्रमण बिगाड़ सकता है मानसून के मौसम का मजा सपा नेता अजय खरखोदिया ने जान से मारने की धमकी मिलने का लगाया आरोप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यव्यापी कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण नोएडा में हुई झमाझम बारिश: उमस भरी गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट बारिश के बीच नुसरत भरूचा का वर्कआउट पोस्ट वायरल ₹100 की थाली आपके घर तक ₹300 में कैसे पहुंचती है? फूड डिलीवरी कंपनी के सीईओ ने खुद खोल दी कमीशन की पोल नायाब शहर है भोपाल क्या हमारे शहर मानसून के लिए तैयार हैं? लापरवाही पूर्वक आपरेशन, हॉस्पिटल को सात लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश बच्चे,मोबाइल, और ए आई देखो कैसी तबाही आई
Advertisement Space 970x250
Politics

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यव्यापी कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के राजकीय व परिषदीय शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों के कल्याण हेतु कई ऐतिहासिक योजनाओं का शुभारंभ किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 08 Jul 2026, 05:41 PM | Views: 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यव्यापी कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

बुलंदशहर,
आशीष कुमार आज का मुद्दा :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के राजकीय व परिषदीय शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों के कल्याण हेतु कई ऐतिहासिक योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में बुलंदशहर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एक भव्य जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से आयोजित माननीय मुख्यमंत्री के मुख्य समारोह का सजीव (लाइव) प्रसारण उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों को दिखाया गया। 

भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता चौहान, सांसद डॉ भोला सिंह तथा विधायक (सिकंदराबाद) लक्ष्मीराज सिंह उपस्थित रहे। प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री निशा ग्रेवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे, जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय महाप्रबंधक विशेष रूप से मंचासीन रहे।

 मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं हेल्थ कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत जनपद के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा चयनित शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस हेल्थ कार्ड' वितरित किए गए। इस योजना से अब शिक्षक बिना किसी आर्थिक चिंता के अपना और अपने परिवार का बेहतर इलाज करा सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु डीबीटी योजना का शुभारंभ किया गया। इसके तहत परिषदीय विद्यालयों के प्रति छात्र-छात्रा को यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी क्रय करने हेतु 1200 रुपए की धनराशि सीधे उनके माता-पिता/अभिभावकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। 

शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों और अन्य संविदाकर्मियों की सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू का निष्पादन किया गया। इसके अंतर्गत बैंक द्वारा विभागीय कर्मचारियों को विशेष वित्तीय लाभ, बीमा कवर और अन्य बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे संविदा कर्मियों के परिवारों को भविष्य में एक बड़ा सुरक्षा कवच मिलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता चौहान और सांसद डॉ भोला सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आया है, प्रदेश के शिक्षकों और नौनिहालों के लिए यह स्वर्णिम दिन है। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा और डीबीटी जैसी योजनाएं पारदर्शिता और जन-कल्याण का अनुपम उदाहरण हैं।

 जनपद में 14632 शिक्षा कर्मियों/संविदा कर्मियों को कैशलेस योजना का लाभ आज से प्राप्त होगा।तथा प्रथम चरण में कुल 155188 छात्र छात्राओं के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की धनराशि प्रेषित की गई। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों और मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद के शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Politics

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें