भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 17 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर निकुंज हॉल में मिशन शक्ति-6.0 पर अंतरविभागीय गोष्ठी, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने की अध्यक्षता रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित बुलंदशहर - डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार शारदीय नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में शबरी के झूठे बेर खाकर प्रभु श्रीराम ने दिया समरसता का संदेश एनएचआरएसीएफ द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके डिटेन, गाड़ी में ले गई दिल्ली पुलिस 22 अक्टूबर से एनसीआर में गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी भरत मिलाप का भावुक मंचन, विधायक कुलवंत सिंह ने कहा—रामलीला मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की सीख है
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Politics

सपा नेता अजय खरखोदिया ने जान से मारने की धमकी मिलने का लगाया आरोप

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अजय खरखोदिया ने आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार फोन पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 08 Jul 2026, 06:00 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
सपा नेता अजय खरखोदिया ने जान से मारने की धमकी मिलने का लगाया आरोप

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अजय खरखोदिया ने आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार फोन पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उनका कहना है कि एक संपत्ति विवाद में निष्पक्ष समझौता कराने के प्रयास के बाद कुछ लोगों ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया है।अजय खरखोदिया के अनुसार, दिल्ली निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू, हर्ष ठाकुर तथा अन्य लोगों द्वारा उन्हें फोन पर गाली-गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग और तीन दिन के भीतर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ प्रसारित कर उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत 112 आपातकालीन सेवा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से कर दी गई है और उचित कार्रवाई की मांग की गई है।अजय खरखोदिया ने पत्रकार साथियों से अपील करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों से वे जनता के बीच रहकर सामाजिक एवं राजनीतिक कार्य करते आए हैं। 

उन्होंने इस कठिन समय में मीडिया से सहयोग और निष्पक्ष समर्थन की अपेक्षा जताई है।उन्होंने कहा कि उन्हें कानून और पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है तथा दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद है।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Politics

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें