भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 31 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम के हत्यारे बलराज का एनकाउंटर संपादकीय: रुबिका लियाकत—एक आवाज जो मजहब की दीवारों से आगे भारत को देखती है रूपईडीहा से नई ट्रेनों के शुभारंभ की तैयारी तेज, रेलवे अलर्ट मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन का सामूहिक सदस्यता अभियान आयोजित From Earth to Space, Daughters Reach for the Stars: A Global Message of Hope on Raksha Bandhan धरती से अंतरिक्ष तक बेटियों की उड़ान, रक्षाबंधन पर मिला वैश्विक संदेश नोएडा से यमुना तक विकास की नई करवट: किसान, उद्योग और कनेक्टिविटी बनेंगे NCR की नई पहचान विधायक लक्ष्मीराज सिंह सुनी जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता अनन्त बंधन, अखंड रक्षा भाजपा नेत्री अर्पणा सिंह त्रिपाठी ने सीओ स्याना को बांधी राखी, पुलिस को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम के हत्यारे बलराज का एनकाउंटर

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में छह साल की मासूम बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Aug 2026, 09:47 PM | Views: 0
ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम के हत्यारे बलराज का एनकाउंटर

ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में छह साल की मासूम बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने वाले आरोपी कोपुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। मृत आरोपी की पहचान 32 वर्षीय बलराज उर्फ
बल्ला के रूप में हुई है, जो तिलपता का रहने वाला था।

 ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दौनी गांव में हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात के आरोपी बलराज को पुलिस अवैध हथियार बरामदकराने के लिए ले गई थी। उसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर अचानक गोली चला दी। इसकेबाद पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायलहो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करदिया।ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है।डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, बीते 28 अगस्त की रात को थाना ईकोटेक-3 पुलिस को हल्दौनी गांव से एक छह साल की बच्ची के अचानक गायब होने की सूचना मिली थी।

 मासूम बच्ची अपने घर से ही अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिसने तुरंत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया और बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी।पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, लापता बच्ची की तलाश करने के लिए पुलिसप्रशासन की तरफ से पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। इन पांचों पुलिस टीमों ने बच्ची का सुराग लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके मेंलगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटानी शुरूकी।जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक अहम सीसीटीवी फुटेज लगा। सीसीटीवी फुटेज में एक
संदिग्ध व्यक्ति कथित तौर पर बच्ची को ले जाते हुए और बाद में एक बोरे में शव ले जाते हुए दिखाई दिया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने अपनी तफ्तीश का दायरा बढ़ाया।

 इसके बाद पुलिस ने मासूम बच्ची का शव बरामद कर लिया। शव को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया डॉक्टरों के एक विशेष पैनलद्वारा की गई और इसकीवीडियोग्राफी भी कराई गई। ऐसा इसलिए किया गया ताकि बच्ची कीमौत की असली वजह और इस अपराध से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकें। डॉक्टरोंके पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हो गई। परिजनों ने भी शुरुआत में बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म केबाद हत्या करने की आशंका जताई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिसअधिकारियों के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब यानी एफएसएल की टीम ने भी मौके पर जाकर
निरीक्षण किया और वहां से जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए।

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग और एनकाउंटर
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुलिस टीम ने 32 वर्षीय आरोपी बलराज को हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की,तो उसने बताया कि उसके पास एक अवैध पिस्टल मौजूद है। आरोपी बलराज ने पुलिस केसामने यह स्वीकार किया कि उसने हथियार कहां छिपाकर रखा है। इसके बाद पुलिस की टीमशनिवार को आरोपी द्वारा बताई गई जगह पर उस अवैध पिस्टल को बरामद कराने के लिएउसे अपने साथ लेकर गई।बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित टिड्डी पार्क के पास हुई। पुलिस टीमजब आरोपी को हथियार बरामद कराने के लिए ले गई, तो वहां छिपाकर रखी गई पिस्टल कोनिकालते ही बलराज की नीयत बदल गई। उसने पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत सेअचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 

आरोपी बलराज द्वारा चलाई गई गोली वहां तैनात सिपाही रवि यादव को लग गई, जिससे वे घायल हो गए।आरोपी की तरफ से हुई इस अचानक फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने भी अपना बचाव करते हुएजवाबी कार्रवाई की। पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली आरोपी बलराज को जा लगी, जिससेवह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए
आरोपी बलराज को तुरंत इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि,जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने आरोपी बलराज को मृत घोषित कर दिया। इसमुठभेड़ के बाद पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास और ग्रामीणों में राहत
ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी अहम खुलासे किए हैं। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बलराज केखिलाफ पहले भी छोटे बच्चों के साथ दुष्कर्म और हत्या करने के कई गंभीर मामले दर्ज थे। वहएक आदतन अपराधी था जो पहले भी मासूम बच्चों को अपना शिकार बना चुका था।पुलिस के अनुसार, आरोपी बलराज को इससे पहले गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एकबच्ची के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के मामले में अदालत से सजा भी हो चुकीथी। इसके अलावा आरोपी बलराज के खिलाफ थाना सूरजपुर क्षेत्र में भी एक मासूम बच्चे केसाथ कुकर्म करने और उसकी हत्या करने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

हल्दौनी गांव में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद से ही गांव और आसपास के पूरे इलाके में डरऔर भारी गुस्से का माहौल बना हुआ था। छह साल की मासूम बच्ची की हत्या की खबरसुनकर पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया था और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मुठभेड़में आरोपी बलराज के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने उसे हैवान बताते हुए राहत की सांस ली है।स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों ने आरोपी के मारे जाने पर संतोष व्यक्त किया है और पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें