राजधानी में सीजन की सबसे ठंडी रही रविवार की सुबह

राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह इस सीजन में सबसे ज्यादाठंडी रही। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया

राजधानी में सीजन की सबसे ठंडी रही रविवार की सुबह

राजधानी में सीजन की सबसे ठंडी रही रविवार की सुबह

राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह इस सीजन में सबसे ज्यादाठंडी रही। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड कियागया। हालांकि, दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से ज्यादा है, लेकिनतीन-चार दिन पहले की तुलना में इसमें दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग काअनुमान है कि सोमवार से हल्के कोहरे का आगाज भी दिल्ली में हो सकता है।

राजधानी में इस बारअक्तूबर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान पिछले 73 सालों में सबसे ज्यादा रहा। दीवाली के बाद
से इसमें बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्की धुंधदेखने को मिल रही है। दिन के समय आसमान साफ रहता है। दोपहर तीन बजे के बाद से धूपकमजोर पड़ रही है और फिर से हल्की धुंध हो रही है। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है।

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्डकिया गया। हालांकि, यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। लेकिन इस सीजन की यह सबसे ठंडीसुबह रही। इससे पहले 15 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री और दो नवंबर को न्यूनतमतापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सफदरजंग मौसम केंद्र मेंअधिकतमतापमान33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रताका स्तर 94 से 43 फीसदी तक रहा। दिल्ली के रिज क्षेत्र में सुबह के समय सबसे ज्यादा ठंडी रही।

यहां का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आयानगर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्रीसेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार की सुबह हल्का कोहरा दिख सकता है। इसके चलते स्मॉग कीस्थिति भी बनने की आशंका है। दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतमतापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हवा की रफ्तार ज्यादातर समय10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहने के आसार हैं।