शिवाजी महाराज की जयंती पर PM Modi ने किया नमन

मराठा साम्राज्य के संस्थापक और शौर्य का पर्याय छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें नमन किया है।

शिवाजी महाराज की जयंती पर PM Modi ने किया नमन

शिवाजी महाराज की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

नई दिल्ली, मराठा साम्राज्य के संस्थापक और शौर्य का पर्याय छत्रपतिशिवाजी महाराज की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी ने सोशलमीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो पोस्ट कर मराठा शूरवीर के मूल्यों को प्रेरणा का स्रोत बताया।पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर नमनकरता हूं। उनकी वीरता और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वराज्य की नींव रखी, तथा कई पीढ़ियों को साहसऔर न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

वे हमें एक सशक्त, आत्मनिर्भर औरसमृद्ध भारत बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।” वीडियो में पीएम मोदी छत्रपति शिवाजी महाराज कीमूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण करते दिख रहे हैं।पीएम मोदी ने वीडियो में कहा, “मेरे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज, ये सिर्फ नाम नहीं है, ये शब्दराजा महाराजा, राजपुरुष मात्र नहीं है। हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य देव हैं। हमारेलिए हमारे आराध्य देव से बड़ा कुछ नहीं होता है। छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, विचारधाराऔर न्यायप्रियता ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनकी साहसिक कार्यशैली, सामरिक कौशल औरशांतिपूर्ण राजनीतिक प्रणाली आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

हमें इस बात का गर्व है कि दुनियाके कई देशों में आज भी छत्रपति शिवाजी महाराज की नीतियों की चर्चा होती है और उस पर शोधहोता है। इतने वर्ष बाद भी उनके द्वारा स्थापित किए गए मूल्य हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखा रहेहैं। इन्हीं मूल्यों के आधार पर हमें अमृत काल की पच्चीस वर्षों की यात्रा पूरी करनी है। यह यात्राहोगी छत्रपति शिवाजी महाराज के सपनों का भारत बनाने में

यह यात्रा होगी स्वराज, सुशासन औरआत्मनिर्भरता की। यह यात्रा होगी विकसित भारत की। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों मेंकोटि कोटि नमन करता हूं।”