अन्तर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर विश्व के लाखों आर्यों ने किया यज्ञ

गाजियाबाद,मंगलवार,03/05/2022 को अन्तर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर श्रीमद्ददयानंद सत्यार्थ प्रकाश न्यास,उदयपुर के आह्वान पर प्रदूषण से युद्ध वातावरण करो शुद्ध हेतु देशभर के लगभग 10 लाख आर्यजनों ने अपने अपने घरों,पार्कों एवं आर्य समाजों में यज्ञ व यज्ञ प्रार्थना की।

अन्तर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर विश्व के लाखों आर्यों ने किया यज्ञ

यज्ञ दिवस पर श्रीमद्ददयानंद सत्यार्थ प्रकाश न्यास,उदयपुर के आह्वान पर  प्रदूषण से युद्ध वातावरण करो शुद्ध हेतु देशभर के लगभग 10 लाख आर्यजनों ने अपने अपने घरों,पार्कों एवं आर्य समाजों में यज्ञ व यज्ञ प्रार्थना की।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि हर प्राकृतिक आपदा में आर्य समाज के लोग सेवा कार्य में सदैव आगे रहते हैं,वायु प्रदूषण व करोना वायरस की चौथी लहर से मुक्ति के लिये यज्ञ कारगर साबित हो सकता है,हमें अपनी प्राचीन

पद्वति को अपनाना चाहिये।प्रत्येक राज्य में सरकार की ओर से विशेष ओषधियुक्त हवन सामग्री के साथ ‘‘यज्ञ’’ खुले स्थानों पर करने चाहियें।

होशंगाबाद से पधारे स्वामी सूर्य देव जी ने सेक्टर 23,राज नगर, गाजियाबाद स्थित एफ ब्लॉक पार्क में मुख्य वक्ता के रूप में अपने उद्बोधन में कहा कि आर्य समाज सर्वेभवन्तु सुखिनः के सिद्वान्त को मानता है

इसलिये प्राणीमात्र के कल्याण की कामना करता है।यज्ञ से फैली सुगंध जहां पर्यावरण को शुद्ध करेगी वहां जीवन में उत्साह भी बनायेगी।

आर्य समाज कवि नगर के धर्माचार्य प्रमोद शास्त्री के ब्रह्मत्व में यज्ञ संपन्न हुआ मुख्य यज्ञ मान 
श्री निशांत गर्ग,श्रीमती नेहा गर्ग रहे।शास्त्री जी ने कहा कि परोपकार की भावना के साथ किया गया हर शुभ कार्य यज्ञ है।

वैदिक विद्वान राम निवास शास्त्री ने कहा कि युवाओं को अपने वैदिक सिद्वान्तों का अनुसरण करना चाहिये।

डा. प्रतिभा सिंघल के ब्रह्मत्व में यज्ञ योग कार्यशाला,डबल टंकी वाला पार्क,अवंतिका, गाजियाबाद में यज्ञ सम्पन्न हुआ उन्होंने कहा कि हमारे परिवार में दैनिक यज्ञ करने की परम्परा है,

भगवान राम व योगेशवर श्रीकृष्ण भी यज्ञ करते थे हमें भी भारतीय संस्कृति की परम्परा को आगे बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि विश्व के वैज्ञानिकों ने सिद्ध किया है कि यज्ञ सर्वश्रेठ कर्म है।

सेवा सदन के मंत्री श्री मंगल सिंह ने कहा कि वेदों के रास्ते पर चलकर ही हम सुखी और स्वस्थ रह सकते हैं।

इस अवसर पर सर्वश्री नरेश प्रसाद आर्य के भजन हुए एवं विजय कुमार गर्ग,नीतू गर्ग, सहयोगी लक्ष्मण सिंह चौहान, सुमन चौहान,विनोद कुमार गुप्ता,गिरिराज जी (कथा वाचक),अनुपम आर्य (हापुड़) आदि ने भी यज्ञ की महिमा पर विचार रखे।