रामघाट में शमशान घाट को जाने वाले रास्ता को वन विभाग ने किया बंद क्षेत्र लोगों में रोष व्याप्त।

रामघाट(बुलंदशहर) गंगा घाट के समीप शमशान घाट को जाने वाली पैदल रास्ते को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बंद किये जाने पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।ग्राम प्रधान रेनू शर्मा ने उपजिलाधिकारी डिबाई को प्रार्थना पत्र भेजकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।

रामघाट में शमशान घाट को जाने वाले रास्ता को वन विभाग ने किया बंद क्षेत्र लोगों में रोष व्याप्त।

रामघाट(बुलंदशहर) गंगा घाट के समीप शमशान घाट को जाने वाली  पैदल रास्ते को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बंद किये जाने पर  क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।ग्राम प्रधान रेनू शर्मा ने उपजिलाधिकारी   डिबाई को प्रार्थना पत्र भेजकर रास्ता खुलवाने की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रामघाट ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी डिबाई को भेजे गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि प्राइवेट बस अड्डे से लेकर वन खंडेश्वर मंदिर के सहारे होते हुए शमशान घाट को वर्षों पुराना रास्ता है। जिस रास्ते को वन विभाग के अधिकारियों ने जाली लगाकर बंद कर दिया है यही नहीं जाली के सहारे बहुत गहरा गडडा खोद दिया है। जिसके कारण   अतरौली विधानसभा क्षेत्र व थाना रामघाट  क्षेत्र के गांव से अर्थी को लेकर रामघाट के   शमशान घाट को जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान ने कहा है कि शमशान घाट के समीप मंदिर सिद्धबरी (बरगद का पेड़ है )यहां अनेक साधु संत निवास करते हैं  यहां पर वाटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया प्रयागराज  सेंटर वैज्ञानिकों ने  रोमानियां के वैज्ञानिकों से मिलकर विश्व के 500 वर्ष पुराने बरगद का पेड़ होने का दाबा किया है।   इसी स्थान के सहारे होकर श्मशान घाट को ग्रामीण अर्थी लेकर जाते हैं।


ग्राम प्रधान रेनू शर्मा  गंगा समिति अध्यक्ष  लक्ष्मण शर्मा सहित क्षेत्र के व्यापार मंडल नरेंद्र अग्रवाल के जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव व मीडिया प्रभारी जयपाल सिंह गौतम  ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह राजपूत जिला कार्यकारणी सदस्य व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद यादव विकास अग्रवाल विधानसभा महासचिव प्रदीप अग्रवाल ग्राम प्रधान वीरपालसिंह यादव जरगवां बच्चू यादव  रविंद्र यादव प्रधान रतुआ नगला प्रधान दुर्गेश शर्मा धारकपुर दुर्गेश यादव प्रधान मुंडाखेड़ा राजू यादव प्रधान पूर्व प्रधान रामपाल सिंह यादव गंगागढ़ पूर्व प्रधान  राजेश यादव सुभाष यादव प्रधान  मनोरमा प्रधान कुढैनी पूर्व प्रधानाचार्य गजराज सिंह  आर्य

अजब सिंह राजपूत संजीव कुमार यादव मनजीतसिंह लोधी  रोकिंश अनुज मित्तल राजपूत पवन गौतम  देवेंद्र सिंह आदि क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने शमशान घाट की रास्ता को बंद करने पर रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग की है।वन विभाग के डिप्टी रेंजर मोहित चौधरी ने बताया है कि रामघाट में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत जैविक विविधता पार्क का निर्माण कार्य किया जा रहा है वन विभाग की खाली पड़ी जमीन में जो अवैध रास्ते थे उनको बंद किया जा रहा है।  तहसील प्रशासन से जमीन की जांच करा ली जाए हमको कोई आपत्ति नहीं है यह प्रोजेक्ट सर्वे और जांच के बाद केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत हुआ है। और वन विभाग की जमीन में बन रहा है।
वर्जन

डिबाई उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने बताया है कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।