घरेलू गैस सिलेंडरों में चल रहा घोटाले का खेल
शिकारपुर नगर में एक नामचीन इंडियन गैस सर्विस के घरेलू गैस सिलेंडरों में गैस कम निकलने का मामला सामने आया है।

घरेलू गैस सिलेंडरों में चल रहा घोटाले का खेल
आज का मुददा बुलंदशहर (त्रिलोक चन्द)
शिकारपुर नगर में एक नामचीन इंडियन गैस सर्विस के घरेलू गैस सिलेंडरों में गैस कम निकलने का मामला सामने आया है। शिकारपुर नगर में कई जगह से घरेलू गैस सिलेंडरों में गैस कम निकालने के मामले सामने आए हैं। शिकारपुर नगर निवासी ग्रहणी सत्तो देवी ने बताया कि उनका नया फूल इंडियन गैस सर्विस का सील बंद घरेलू गैस सिलेंडर कम निकला है जो घरेलू गैस सिलेंडर 30 से 45 दिन चलता था वह गैस सिलेंडर अब मात्र एक हफ्ते ही चलता है। इस बात से अंदाजा लगायाये जा सकता है कि गैस एजेंसी के घरेलू गैस सिलेंडर में कितना गोलमाल चल रहा है।
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि गैस गोदाम पर इन सिलेंडरों से गैस निकाल कर जैसे कंपनी से सील आते हैं। वैसे ही सील कर दिया जाता है, और उन्हें क्षेत्र में सप्लाई कर दिया जाता है। घरेलू गैस सिलेंडरों में गैस की घटतोली के चलते घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोगिताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब कंपनी से आया सील बंद घरेलू गैस सिलेंडर एक हफ्ते चलेगा तो रसोई घर के बजट पर कितना प्रभाव पड़ेगा। इस समस्या को लेकर नगर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए हैं।
इस खबर के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं से हम अपील करते हैं कि वह नया घरेलू गैस सिलेंडर लेने से पहले कांटे पर तोल कर चेक कर लें अन्यथा ऐसा ना हो कि उनका भी एक महीना या उससे अधिक चलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर चंद दिनों में ही समाप्त हो जाए। वहीं नया मामला भारती गैस एजेंसी रिवाड़ा का है। सिलेंडरों पर डिलीवरी के नाम पर 50 रूपये की अवैध वसूली होती है। जबकि सिलेंडर डिलीवरी की कीमत भी पहले ही पेमेंट जुड़ी होती है।
लेकिन यह उपभोक्ता से डिलीवरी के नाम पर 50 रुपए वसूलते है लेकिन स्थानीय संबंधित अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।