सड़कों पर दौड़ रहे अवैध मिट्टी से भरे वाहन
स्याना में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा है। अवैध खनन कर लाई गई मिट्टी से भरे वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। जिसके चलते सड़क हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।

सड़कों पर दौड़ रहे अवैध मिट्टी से भरे वाहन
स्याना में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा है। अवैध खनन कर लाई गई मिट्टी से भरे वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। जिसके चलते सड़क हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शासन के निर्देशों को ताक पर रख मिट्टी का अवैध रूप से खनन जोरों से चल रहा है। माफिया मिट्टी का खनन जोरों से कर रहे हैं। शासन की अनदेखी के चलते सड़कों पर फर्राटा भरते मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रालियों से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
बीते दिनों में बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने कार सवारों को टक्कर मारी थी। कार चालक ने ट्रैक्टरट्रॉली चालक के खिलाफ तहरीर दी थी। बुलंदशहर की तहसील क्षेत्रों का मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दिन ढलते ही सड़कों पर फर्राटा भरती है मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली
स्याना में दिन ढलते ही सड़कों पर मिट्टी से भारी ट्रैक्टर ट्रॉली फर्राटा भरती नजर आती है। जिसके चलते आमजन की सुरक्षा भी खतरे में नजर आती है। लापरवाह तरीके से सड़कों पर दौड़ते ओवरलोड व मिट्टी से भारी वाहनों से सड़क हादसों का भी खतरा बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों की माने तो इन वाहनों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। समाजसेवी संस्था के लोगों को कहना है कि जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।