पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार एक के लगी गोली

नोएडा।थाना सेक्टर 24 पुलिस सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार एक के लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार एक के लगी गोली

नोएडा।थाना सेक्टर 24 पुलिस सोमवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। इस बीच कांबिंग के दौरान दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

सोमवार देर रात पुलिस सेक्टर- 56टी पॉइंट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने रूकने का इशारा किया। वह नहीं रुके बल्कि भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उनका करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया। अपना पीछा होता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस बल ने बदमाशों पर फायर किया। गोली लगते ही बदमाश बाइक से गिर गए।एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसकी पहचान विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा हुई।

बदमाश त्रिलोकपुरी थाना मयूर विहार फेस वन नई दिल्ली का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 32 साल है। मौके से दूसरा बदमाश भागने लगा और जंगल की तरफ चला गया। पुलिस ने घेराबंदी की और कांबिंग के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान शिवम करीब 28 साल हुई। घायल बदमाश विजय को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने मिलकर हाल ही में लूटा और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

पुलिस को इनकी काफी दिनों से तलाश थी। इनके पास से सेक्टर 24 थाना क्षेत्र से चोरी किए गए 31000 रुपए नगद एवं एक मंगल सूत्र, एक चैन, तीन अंगूठी, तीन टॉप्स, चार नाक की कील, एक कुंडल पीली धातु एवं पाजेब 10 जोडी, बिछिया 6 जोड़ी, एक कमर बन्द सफेद धातु व आला नकब एक सब्बल बरामद हुआ है।

इन दोनों के ऊपर चोरी और लूट के 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।