अमर सिंह के आवास पर आयोजित की गई संविधान विचार गोष्ठी बैठक

अमर सिंह के आवास पर आयोजित की गई संविधान विचार गोष्ठी बैठक

अमर सिंह के आवास पर आयोजित की गई संविधान विचार गोष्ठी बैठक

बिजनौर : नगीना लोकसभा क्षेत्र की नजीबाबाद स्थित सिद्धबली कॉलोनी में संविधान विचार गोष्ठी बैठक का आयोजन ज़िला पंचायत सदस्य अमर सिंह के आवास पर किया गया।

संविधान विचार गोष्ठी बैठक कार्यक्रम के मुख़्य अतिथि पूर्व जज मनोज कुमार के पहुँचने पर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मनोज कुमार का स्वागत फूल मालाओं से किया गया।

संविधान विचार गोष्ठी बैठक में पूर्व जज मनोज कुमार ने कहा है कि संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेटकर को एक विशेष जाति का नेता बताते हुवे उनकी एक अलग छवि बनाई जा रही है।

मगर ऐसा बिलकुल भी नही है क्योंकि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भारत के सभी लोगो को ध्यान में रखते हुवे संविधान बनाया है और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये संविधान ने ही आज देश के करोड़ो लोगो के जीवन मे बदलाव आया है।

अब हम सब एक जुट होकर संविधान को बचाने का काम करना होगा।

वहीं इस दौरान बैठक में उपस्थित महेंद्र सिंह ,ऋषिपाल सिंह, अमर सिंह ,बिजेंद्र कश्यप ,अशोक कुमार, अनिल कुमार ,सुरेंद्र सिंह ,अमित कुमार, पूरन सिंह ,नंदराम, दुष्यंत कुमार, गोविंद सिंह,  धर्मेंद्र कश्यप, राशिद पहलवान, सुमित कुमार ,जावेद अहमद ,सलीम अहमद, फारूक अहमद, आदि से पूर्व जज मनोज कुमार ने आने वाले लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को वोट देने के लिए अपील की है।