आंधी व बारिश से स्याना क्षेत्र में कई जगह गुल रही बिजली

बुलंदशहर : स्याना शुक्रवार रात आंधी-तूफान व बारिश ने जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। देहात क्षेत्र में दस से बारह घंटे बिजली आपूर्ति न होने से लोगों को पानी की समस्या से गुजरना पड़ा।

आंधी व बारिश से स्याना क्षेत्र में कई जगह गुल रही बिजली

आंधी व बारिश से स्याना क्षेत्र में कई जगह गुल रही बिजली 

बुलंदशहर : स्याना शुक्रवार रात आंधी-तूफान व बारिश ने जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। देहात क्षेत्र में दस से बारह घंटे बिजली आपूर्ति न होने से लोगों को पानी की समस्या से गुजरना पड़ा। जगह-जगह पेड़ गिरने से मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गए। बामुश्किल पेड़ों को हटाकर बिजली आपूर्ति चालू की गई।

शुक्रवार रात को तेज हवाओं ने आंधी-तूफान का रूप ले लिया। देखते ही देखते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के कारण देहात क्षेत्रों में जगह-जगह पेड़ गिर गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए।  इसकी वजह से खादमोहननगर, बरौली वासदेवपुर, देहरा, नयाबांस व नयागांव गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। बिजली न आने से लोगों को बिना बिजली के सोना पड़ा।

हालांकि तेज हवाओं के चलने से गर्मी से मामूूली राहत मिली। लेकिन सुबह पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई। दिन निकलने पर मदद कार्य शुरू करके पेड़ों को हटाया गया। आंधी से सबसे अधिक नुकसान बाग मालिकों व गेहूं की फसल को उठाना पड़ा। कई स्थानों पर बागों में आम के पेड़ टूट गए।

अधिकांश आम के बागों में नुकसान हुआ व जगह जगह गेहूं की फसल गिर गई। नगर व क्षेत्र में लोगों के इन्वर्टर जबाव दे गए। पानी को भी तरसना पड़ा।