भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़

गुरुग्राम, 29 मई ( जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच करने और गर्भपात कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का शनिवार देर रात भंडाफोड़ किया है।

भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़

गुरुग्राम, 29 मई। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच करने और गर्भपात कराने वाले
अंतरराज्यीय गिरोह का शनिवार देर रात भंडाफोड़ किया है।

लिंग जांच करने वाले 12वीं पास फर्जी डॉक्टर समेत
तीन लोगों को टीम ने गाजियाबाद टीला मोड़ क्षेत्र के एक मकान से पकड़ा है। गिरोह द्वारा एक मकान किराये पर
लेकर वहां भ्रूण लिंग जांच का धंधा चलाया जा रहा था।
गिरोह के सदस्य गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर से गर्भवती महिलाओं को गाजियाबाद ले जाकर उनकी कोख में
पल रहे भ्रूण की लिंग जांच करवाते थे। लड़की होने पर गिरोह द्वारा महिलाओं का गर्भपात भी कराया जाता था।
स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर
लिया, जबकि गिरोह के चार सदस्य फरार हो गए। पु

लिस ने सात नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
किया है।


गुरुग्राम सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरुग्राम से गर्भवती महिलाओं को
गाजियाबाद लेजाकर उनकी कोख में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच करवाई जाती है।

ये काम शाहरुख नाम का एक
दलाल अपने गिरोह के साथ मिलकर कर रहा था। इसपर सिविल सर्जन ने एक टीम का गठन किया।

एक पांच
माह की गर्भवती महिला को बोगस ग्राहक बनाकर शारुख से संपर्क करवाया गया।

शाहरुख ने उस महिला को
बातचीत के लिए गुरुग्राम के बस स्टैंड के पास बुलाया।

यहां शाहरुख के साथ लिंग जांच कराने के लिए 40 हजार
रुपये में बात पक्की हुई। उसने महिला को पैसे लेकर शनिवार को गाजियाबाद के टीला मोड़ इलाके में बुलाया। वहां


पहुंचने पर शाहरुख उस महिला को अपने साथ मोटरसाइकिल पर गाजियाबाद के फर्रुखनगर की तिरंगा कॉलोनी
स्थित एक मकान में ले गया। जहां महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया।

महिला को उसकी कोख में लड़की होना
बताया गया और उससे 40 हजार रुपये ले लिए गए। महिला को बाहर बैठने को कहा।

उनका पीछा कर रही टीम
महिला से इशारा मिलने के बाद मकान के अंदर दाखिला हुई जहां सात से आठ लोग मौजूद थे।


12वीं पास फर्जी डॉक्टर समेत तीन को दबोचा
टीम को देखकर मकान में अफरा तफरी मच गई।

इस बीच गिरोह के सदस्य रवि, सुमित, मोहित व सोहिल टीम
के सदस्यों को धक्का देकर वहां से भाग निकले।

वहीं महिला का अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉ. कपिल कुमार कसाना,
दलाल शाहरुख और सोविंद्र को काबू कर लिया।

उनके कब्जे से एक अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद की गई। जांच में
सामने आया कि खुद को डॉक्टर बताने वाला कपिल कुमार कसाना 12वीं पास है।

पहले भी उसपर भ्रूण लिंग जांच
के दो मामल गाजियाबाद और एक मामला गुरुग्राम में दर्ज है।


50 भ्रूण की लिंग जांच कर चुका है आरोपी

कपिल कुमार कसाना ने बताया कि अब तक करीब 50 महिलाओं की कोख में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच कर
चुका है।

उसने बताया कि जांच के लिए महिला से जो पैसे लिए थे वे मोहित अपने साथ लेकर भाग गया। पुलिस
ने कपिल कुमार कसाना, शारुख,

सोविंद्र को गिरफ्तार करते हुए कुल सात नामजद लोगों समेत अन्य के खिलाफ
मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।