मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 112 जोड़े

कानपुर, 17 जून (। जनपद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अलग अलग जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 112 जोड़े

कानपुर, 17 जून ( जनपद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अलग अलग
जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों में 112 जोड़ों ने एक दूसरे का हांथ थामा और योजना के
तहत उपहार दिये गये। यह बातें जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञा पाण्डेय ने कही।

उन्होंने बताया कि विकास खण्ड बिधनू के 20 जोड़ों व विकास खण्ड पतारा के 31 जोड़ों का विकास खण्ड परिसर
बिधनू में विधायक सरोज कुरील सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। विकास खण्ड घाटमपुर के 30 जोड़ों व नगर पालिका घाटमपुर के
पांच जोड़ों का विवाह शहनाई गेस्ट हाउस घाटमपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरूण सहित अन्य क्षेत्रीय


जनप्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।

नगर निगम कानपुर नगर के 26
जोड़ों का विवाह प्रमिला सभागार मोतीझील कानपुर नगर में महापौर प्रमिला पाण्डेय सहित अन्य क्षेत्रीय


जनप्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।


उन्होंने बताया कि कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाल एवं गृहस्थी के लिए 35 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान
की गयी। कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाल एवं गृहस्थी के लिए 10 हजार रुपये में यथा (कपडे, बिछिया, चांदी


के पायल तथा 07 बर्तन इत्यादि) सामाग्री प्रदान की गयी। कार्यक्रम आयोजन के लिए भोजन, पण्डाल, फर्नीचर,
पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए छह हजार रुपया व्यय किया गया। इस


प्रकार कुल प्रति जोडा 51 हजार रुपया व्यय किया गया।