सूरजकुंड मेले में अमेरिकन स्वीट कोर्न में लगा देसी तड़का

फरीदाबाद, 02 अप्रैल सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में अमेरिकन भुट्टे के चटखारे युवाओं को खूब भा रहे हैं। इस स्वीट कोर्न में देसी मसालों का तड़का जायका बढ़ा रहा है।

सूरजकुंड मेले में अमेरिकन स्वीट कोर्न में लगा देसी तड़का

फरीदाबाद, 02 अप्रैल  सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में अमेरिकन भुट्टे के चटखारे युवाओं को खूब भा रहे
हैं।

इस स्वीट कोर्न में देसी मसालों का तड़का जायका बढ़ा रहा है। करीब 60 रुपये कीमत ये भुट्टा लोगों के बजट
में होने के कारण खूब पसंद किया जा रहा है। मेला परिसर में करीब एक दर्जन अमेरिकन स्वीट कोर्न की छोटी-
छोटी स्टाल लगाई गई हैं।


मीडिया सेंटर के पीछे स्टाल संचालक संजय ने बताया कि इस विशेष भुट्ठे की पैदावार गुजरात में होती है। पहले
इसे अमेरिका से आयात किया जाता था। दिल्ली में इसके कई कारोबारी हैं। खाने के शौकीन लोगों के अनुसार यह

भारतीय मक्का से अधिक स्वादिष्ट हैं। प्रति सौ ग्राम कार्न में करीब 80 कैलोरी पायी जाती है, जो जो गेहूं, चावल
जैसे अनाज की तुलना में काफी कम है। इसमें कॉलेस्ट्रॉल शून्य है।

इसे तैयार करने के लिए एक निश्चित तापमान
में इसे हीटर से उबाला जाता है।

फिर इसमें भारतीय मसाले चाट मसाला, नींबू, काली मिर्च, नमक व बटर मिलाने
से इसका जायका भारतीय हो जाता है।

इसका दूध और इसका मीठापन शरीर के लिए लाभकारी है। कई बार लोग
इसका स्वाद बदलने के लिए इसमें प्याज, गाजर, चुकंदर आदि भी मिलाकर खाते हैं।

फरीदाबाद की हीना का कहना
है कि इसका स्वाद स्थानीय मक्का से अलग है। इसका दाना भी साइज में मोटा है।

इसमें शायद कुछ मसाले तीखे
हैं। इसलिए इसे अधिक पसंद किया जा रहा है।