चाकू से हमला कर छात्र की हत्या

नोएडा, 13 जनवरी ( रंजिश के चलते सेक्टर 73 सर्फाबाद में गुरुवार देर रात आठवीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

चाकू से हमला कर छात्र की हत्या

नोएडा, 13 जनवरी ( रंजिश के चलते सेक्टर 73 सर्फाबाद में गुरुवार देर रात आठवीं के
छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

पुलिस को हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा है। फर्रुखाबाद
निवासी 16 वर्षीय दीपक सेक्टर 73 स्थित सर्फाबाद गांव में रहता था। वह आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर


रहा था। वह रात दस बजे घर लौट रहा था। इसी बीच एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर
दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया।

दीपक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

उसके पिता ई रिक्शा चलाते हैं। पुलिस की
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या करने वाला छात्र का जानकार है।

दोनों के बीच कुछ दिन
से रंजिश चल रही थी। आठ जनवरी को दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी।

इसका बदला लेने के लिए
ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है।