वाहनों के दबाव से जेवर टोल प्लाजा पर जाम में फंसे लोग

ग्रेटर नोएडा, 17 मार्च होली पर घर जाने के लिए गुरुवार को लोगों की भीड़ उमड़ी तो यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।

वाहनों के दबाव से जेवर टोल प्लाजा पर जाम में फंसे लोग

ग्रेटर नोएडा, 17 मार्च  होली पर घर जाने के लिए गुरुवार को लोगों की भीड़ उमड़ी तो यमुना
एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लगी


गईं। जाम में फंसे लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। जाम में फंसे लोगों ने ट्वीट कर टोल प्रबंधन को जाम के
लिए जिम्मेदार ठहराया। जाम की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया।

दोपहर
के समय जाम की स्थिति से लोगों को थोड़ी निजात मिली लेकिन शाम को फिर से जाम की स्थिति पैदा हो गई।

यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल प्लाजा पर त्योहारों पर और वीकेंड के दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। टोल
प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा शुरू होने के बाद भी जाम की स्थिति पर काबू नहीं पाया जा रहा है। होली का


त्योहार मनाने अपने घर लौट रहे लोगों को गुरुवार को जेवर टोल प्लाजा पर जाम की परेशानी झेलनी पड़ी। नोएडा
से आगरा की तरफ जाने वाली लेन पर सुबह के समय वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कई घंटे बाद ट्रैफिक का


दबाव कम होने पर जाम कम हुआ। लेकिन शाम होते-होते फिर से टोल प्लाजा पर वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो
गई। जाम में फंसे लोगों ने ट्वीट कर टोल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि जब वाहनों से टोल


शुल्क वसूला जा रहा है तो सुविधा क्यों नहीं दी जा रही। लोगों के ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद ट्रैफिक
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया। उसके बाद यातायात सुचार हुआ।


परी चौक पर भी लगा जाम
होली के त्योहार पर लोगों की भीड़ की वजह से सुबह के समय परी चौक पर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा।


परी चौक पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम
की स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद वाहन सवारों को राहत मिली।


एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा से रोजाना औसतन 20 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं। लेकिन त्योहार के दिनों में
वाहनों की संख्या में इजाफा हो जाता है। गुरुवार को वाहनों की संख्या दोगुनी पहुंच गई। टोल प्लाजा से लगभग


40 से 45 हजार वाहन गुजरे हैं। जिसके चलते टोल पर लाइन लग रही और वाहनों की गति धीमी रही।
-जेके शर्मा, जेवर टोल इंचार्ज


त्योहार और छुट्टी के दिनों में टोल पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनती है। होली की छुट्टी कर
लोग घर वापस लौट रहे हैं जिसके चलते गुरुवार को सुबह टोल पर लंबी लाइनें लग गई और शाम को भी दिक्कत
रही।

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा यातायात सुचारू कराया गया।
-अमित कुमार राठौर, जेवर टोल पुलिस चौकी इंचार्ज