नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने किया गौशाला का निरीक्षण

बुलंदशहर : (आशीष कुमार)स्याना में गुरुवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने गौशाला का निरीक्षण किया

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने किया गौशाला का निरीक्षण

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने किया गौशाला का निरीक्षण

बुलंदशहर : (आशीष कुमार)स्याना में गुरुवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने गौशाला का निरीक्षण किया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने कहा कि रुक-रुक कर हुई बरसात के बाद गौशाला के कुछ हिस्से में पानी भर गया था जिसकी निकासी के लिए कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने बताया कि गोवंशों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। गोवंशों को दिए जाने वाले हरे चारे की व्यवस्था भी देखी गई है। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। 

लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई: सेवाराम राजभर

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। लापरवाह कर्मचारियों को चयनित कर चेतावनी दे दी गई है। गौशाला में सभी सुविधाएं पर्याप्त रूप से सुचारू हैं।