हरियाणा के पिंजौर में रोडवेज बस पलटने से 50 लोग घायल
हरियाणा के पिंजौर में सोमवार को क्षमता से अधिक सवारियों को लेजा रही रोडवेज की मिनी बस के पलट जाने से 50 लोग घायल हो गये
हरियाणा के पिंजौर में रोडवेज बस पलटने से 50 लोग घायल
हरियाणा के पिंजौर में सोमवार को क्षमता से अधिक सवारियों को लेजा रही रोडवेज की मिनी बस के पलट जाने से 50 लोग घायल हो गये, जिनमें अधिकांश स्कूलीबच्चे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पंचकूला के उपायुक्त यश गर्ग ने जिले के सिविल अस्पताल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक मोड़ केपास मिनी बस पलट गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
फिलहाल हमारा ध्यान बचावकार्य पर है। सभी बच्चे ठीक हैं, किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पंचकूला
के सिविल अस्पताल में 30 बच्चों को लाया गया है। अन्य पिंजौर में चिकित्सकों की निगरानी मेंहैं।’’
पंचकूला के सिविल अस्पताल में चार वयस्कों को भी लाया गया और उनमें से एक 60 वर्षीय महिलाहै। महिला के हाथ पर चोट लगी है। उन्होंने बताया कि उसे चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रेफरकिया गया है। गर्ग ने बताया कि एक अन्य घायल व्यक्ति गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्तीहै।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक ज्ञान चंद गुप्ताने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना पंचकूला के एक गांव के पास हुई।गुप्ता ने बताया कि बस के चालक और परिचालक को निलंबित कर दिया गया है।गुप्ता ने बताया, ‘‘बस में क्षमता से अधिक सवारी थीं और हमें बताया गया है
कि वाहन की गति भीअधिक थी। जैसे ही बस एक मोड़ के पास पहुंची तो वह पलट गई।’’