हत्या का एक दिल दहलाने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है,10 सेकेंड में 17 बार चाकू से वार किया गया
राजधानी दिल्ली के भजनपुरा में हत्या का एक दिल दहलाने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. फुटेज में काफी साफ साफ देखा जा सकता है

दिल दहलाने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है,10 सेकेंड में 17 बार चाकू से वार किया गया
New delhi राजधानी दिल्ली के भजनपुरा में हत्या का एक दिल दहलाने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. फुटेज में काफी साफ साफ देखा जा सकता है कि दो लड़के बात कर रहे होते हैं तभी एक और युवक आता है. जो, आते ही इनमें से एक पर हमला कर देता है. पहले से मौजूद दूसरा शख्स हक्का बक्का देखता रह जाता है लेकिन कुछ कर नहीं पाता. 11जुलाई को भजनपुरा के गामरी एक्सटेंशन में यह घटना हुई. यह पूरा वाकया चंद सेकेंड में हो गया।
यह हमला इतनी तेजी से किया जाता है कि लड़के की मौत हो जाती है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे युवक महज 10 सेकेंड के भीतर 17 बार चाकू घोंपता है। लड़के को चाकू घोंपने के बाद वह शख्स चला जाता है। बाद में देखा जा रहा है कि लड़का गिर जाता है। पुलिस के मुताबिक, खड़ा हुआ शख्स यानी जिसने चाकू मारा है, उसका नाम सुमित है। टोपी पहने हुए ये लड़का आते ही ताबड़तोड़ चाकू से सुमित पर अटैक करना शुरू कर देता है जिसके बाद सुमित घायल होकर नाली में गिर जाता है।
पुलिस का कहना है कि सुमित नाम के लड़के के चेहरे पर, गर्दन पर और पेट पर 17 बार चाकू से हमला किया गया था जिसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।