मासूम के साथ छेड़छाड़ दुष्कर्म की कोशिश

खानपुर :- थाना क्षेत्र के एक गांव में छः वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने गुप्तांग से छेड़छाड़ की। साथ ही दुष्कर्म की कोशिश भी की गई।

मासूम के साथ छेड़छाड़ दुष्कर्म की कोशिश

मासूम के साथ छेड़छाड़ दुष्कर्म की कोशिश

आज का मुद्दा (अमित कुमार)

खानपुर :- थाना क्षेत्र के एक गांव में छः वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने गुप्तांग से छेड़छाड़ की। साथ ही दुष्कर्म की कोशिश भी की गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार देर शाम उनकी छः वर्षीय मासूम पुत्री घर के बाहर शौच करने गयी थी।

इस दौरान वह अचानक गायब हो गई। कुछ देर बाद स्वजन को जानकारी हुई कि उनकी पुत्री को गांव का ही रहने वाला आरोपित युवक रूपेन्द्र पुत्र धर्मपाल अपने साथ एक जगह ले गया। मासूम बच्ची के अनुसार आरोपित युवक ने उसके गुप्तांग के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। इसके बाद मासूम बच्ची के पिता ने आरोपित के खिलाफ नामदज लिखित तहरीर थाने में दी। थाना पुलिस ने आरोपित रूपेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

आरोपित को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक दृष्टया मामला गुप्तांग से छेड़छाड़ और गलत काम करने की कोशिश का सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।