बुलंदशहर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

बुलंदशहर पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन जारी

बुलंदशहर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

आज़ का मुद्दा 

आशीष कुमार (बुलंदशहर)

बुलंदशहर में सलेमपुर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सलेमपुर थाना पुलिस देर रात चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख स्कूटी सवार भागने लगे। 

पीछा करने पर खुद को घिरता देख स्कूटी सवारों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं पुलिस ने घायल बदमाश सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश गुलशन पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। और उसके साथी आकाश पर दो मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं।

बुलंदशहर पुलिस को मिली सफलता

सीओ शिकारपुर ने बताया है बुलंदशहर की सलेमपुर थाना पुलिस को देर रात सफलता मिल गई। देर रात हुई बदमाशों से मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर अपराधी गुलशन को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मौके से बदमाशों का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार हुए बदमाश की धर पकड़ के लिए पुलिस कांबिंग कर रही है। पुलिस को बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और एक बिना नंबर की स्कूटी बरामद हुई है।