स्याना में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पद संचलन
स्याना के जवाहर गंज मंडी स्थित मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरुकुल ततारपुर प्रवक्ता आचार्य डॉ. शिव कुमार शास्त्री ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

अमन त्यागी स्याना
स्याना के जवाहर गंज मंडी स्थित मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरुकुल ततारपुर प्रवक्ता आचार्य डॉ. शिव कुमार शास्त्री ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। आचार्य डॉ. शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में सन 1925 में आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। उन्होंने कहा कि संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए समर्पित होकर निष्ठा भाव से कार्य करता है।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश धारण कर राष्ट्रभक्ति के गीत और भारत माता के भजन गुनगुनाते हुए नगर में पथ संचलन किया।इस दौरान धन प्रकाश रस्तोगी, सुरेंद्र प्रकाश रस्तोगी, हरीशचंद रस्तोगी जयप्रकाश चौहान, विक्रम सिंह प्रेमी, संदीप अग्रवाल, प्रमोद वर्मा, संदीप त्यागी, कपिल सेठी, विक्रांत त्यागी, डॉ वासुदेव शर्मा, राधेलाल कैलाशी आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप श्रोत्रिय व संचालन संदीप अग्रवाल ने किया। भारत माता की जय के नारों से नगर गूंज उठा।
पथ संचलन के दौरान देशभक्ति के नारे लगाते हुए स्वयंसेवकों में उत्साह देखने को मिला। नगर के जवाहरगंज से शुरू हुई पथ संचलन यात्रा नगर के स्टेट हाईवे से होते हुए में बाजार होकर सभा में तब्दील हो गई।