सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तीकरण अभियान

नगर पालिका परिषद दादरी में सुश्री शालिनी गुप्ता अधिशासी अधिकारी महोदया के निर्देशों के क्रम में जाकिर हुसैन के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तीकरण अभियान चलाया गया है.

सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तीकरण अभियान

सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तीकरण अभियान चलाया : Municipal Council, Dadri

 नगर पालिका परिषद दादरी में सुश्री शालिनी गुप्ता अधिशासी अधिकारी महोदया के निर्देशों के क्रम में जाकिर हुसैन के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक जब्तीकरण अभियान चलाया गया है. जिसमें दुकानदारों पर पॉलिथीन पाये जाने पर 6000 रु० का जुर्माना वसूल किया गया।

पॉलिथीन जब्तिकरण अभियान में सोहराब, राम प्रवेश पाल,सुधीर कुमार,पीयूष शर्मा, तुषार शर्मा, बिजेन्द्र सिंह, सोबीर सिंह, सुरेंद्र, अनुज, धर्मेंद्र, तथा अन्य पालिका कर्मचारी उपस्थित रहें। अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा 01 जुलाई, 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णत प्रतिबन्धित है। पालिका द्वारा प्रचार-प्रसार कराने के उपरान्त भी दुकानदारों व रेहड़ी पटरी वालो द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का निरंतर उपयोग किया जा रहा है, जिस कारण प्रतिदिन पॉलिथीन जब्तिकरण का अभियान नगर पालिका परिषद, दादरी द्वारा चलाया जायेगा।

अभियान के अन्तर्गत जिन रेहड़ी पटरी व दुकानदारों द्वारा पॉलिथीन भंडारण एवं क्रय-विक्रय करते हुये पाया जाता है तो उन पर शासनादेश के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।