उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से छह हजार केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी शुरू

लखनऊ, 31 मार्च । उत्तर प्रदेश के छह हजार क्रय केंद्रों पर गेंहू की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। खरीद 15 जून तक चलेगी।

उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से छह हजार केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी शुरू

लखनऊ, 31 मार्च  उत्तर प्रदेश के छह हजार क्रय केंद्रों पर गेंहू की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी।
खरीद 15 जून तक चलेगी।

सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं का एमएसपी (न्यूनतम समर्थन
मूल्य) 2015 रुपये प्रति कुन्तल तय किया है।

खरीद का लक्ष्य 60 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। गेहूं की खरीद
के लिए किसानों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा,

लेकिन धान बेचने के लिए विपणन वर्ष 2021-22 में जिन
किसानों ने पंजीकरण कराया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। बल्कि उन्हें अपने पुराने विवरण
को अपडेट कर लाक करना होगा।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी क्रय
केंद्र पर गेहूं बेचने में किसानों के समक्ष कोई समस्या नही आनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि क्रय
केंद्रों का चयन इस प्रकार किया जाए ताकि किसानों को अपना गेहूं बेंचने के लिए अधिक दूरी तय न करना पड़े।


भंडारण गोदामों और क्रय केंद्रों पर गेहूं की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। प्रत्येक दशा में किसानों को
गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना चाहिए।

लिहाजा सभी केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ खरीद की जाए और
किसानों को उनकी उपज का भुगतान समयबद्ध कर दिया जाए।