किसानो को मिली घरौनियां, जताया सरकार का आभार

एनआईसी में 35 किसानो को उपलब्ध करायी गयी घरौनियां एनआईसी व समस्त तहसीलो में मा0 प्रधानमंत्री जी के बनारस के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

किसानो को मिली घरौनियां, जताया सरकार का आभार

                     मेरठ (सू0वि0) 23.12.2021

मेरठ के 248 ग्रामों के किसानो को घरौनियां वितरित करने का कार्य जनपद की समस्त तहसीलो व कलेक्टेªट स्थित एनआईसी मे किया गया। एनआईसी मे अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा ने 35 किसानो को घरौनियां उपलब्ध करायी। उन्होने विधानसभा क्षेत्र किठौर, सिवालखास व मेरठ दक्षिण के किसानो को घरौनी उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर एनआईसी व समस्त तहसीलो में जनपद बनारस में आयोजित मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। किसानो ने घरौनियां पाकर सरकार का आभार जताया।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा सहित अफजलपुर पावटी ग्राम के किसान जितेन्द्र, सुखवीर, ब्रहम सिह, मनोज कुमार, डीएलआरसी दीपक कौशिक आदि ग्रामो के किसान उपस्थित रहे।

24 दिसम्बर को सर्किट हाऊस में राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या करेंगी महिला जनसुनवाई


                                                                                         मेरठ (सू0वि0) 23.12.2021

जिलाधिकारी के0 बालाजी ने बताया कि 24 दिसम्बर 2021 को प्रातः 10.30 बजे से सर्किट हाऊस मेरठ में मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत महिलाओ से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता शिविर तथा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती राखी त्यागी की अध्यक्षता मे किया जायेगा। इस अवसर पर महिलाओ की विभिन्न समस्याओ का निस्तारण किया जायेगा।