दो साल बाद जुलाई में हवा सबसे साफ
मेरठ। (आरएनएस )यूपी में एक जुलाई से 30 जुलाई तक एक भी दिन हवा खराब श्रेणी में नहीं रही। कोरोना में लॉकडाउन और इसके बाद तमाम उतार-चढ़ावों के बीच 2022 की जुलाई दो साल में सबसे साफ साबित हुई है।
मेरठ।)यूपी में एक जुलाई से 30 जुलाई तक एक भी दिन हवा खराब श्रेणी में नहीं रही। कोरोना में लॉकडाउन और इसके बाद तमाम उतार-चढ़ावों के बीच 2022 की जुलाई दो साल में सबसे साफ साबित हुई है।
अगस्त 2020 के बाद जुलाई 2022 में पूरे माह हवा साफ रही है। एक से 30 जुलाई तक मेरठ में एक भी दिन हवा का गुणवत्ता सूचकांक सौ तक नहीं पहुंचा।
अगस्त 2020 के बाद जुलाई 2022 पहला ऐसा महीना है
, जिसमें हवा पूरी तरह से साफ रही। जुलाई 2022 में औसत एक्यूआई 60 दर्ज हुआ, जो संतोषजनक श्रेणी में है। 30 अक्तूबर 2019 से 30 जुलाई 2022 की तीन साल की अवधि में केवल अगस्त 2020 ऐसा महीना है,
जो अब तक सर्वाधिक साफ रहा है। अगस्त 2022 का औसत एक्यूआई मात्र 46 था। इसके बाद जुलाई 2022 में यह स्थिति रही है।
तीन साल में सबसे साफ महीने
महीना औसत एक्यूआई
जुलाई, 2022 60
सितंबर, 2021 65
जुलाई, 2021 101
अगस्त, 2020 46
जुलाई, 2020 72
ऐसी बही जुलाई में हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2022 में दस दिन अच्छी
और 20 दिन संतोषजनक श्रेणी में हवा रही। सितंबर 21 में सात दिन अच्छी, 21 दिन संतोषजनक और दो दिन मध्यम श्रेणी में हवा की गुणवत्ता रही।
जुलाई 2021 में सात दिन अच्छी, 14 दिन संतोषजनक, छह दिन मध्यम और चार दिन बहुत खराब हवा रही। अगस्त-2020 में 18 दिन अच्छी और 13 दिन संतोषजनक,
जबकि जुलाई 2020 में सात दिन अच्छी, 18 दिन संतोषजनक एवं छह दिन मध्यम श्रेणी में हवा रही।
ऐसे तय होती है गुणवत्ता
एक्यूआई श्रेणी
0-50 अच्छी
51-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम
201-300 खराब
301-400 बहुत खराब
401-500 अत्यधिक खराब
इसलिए साफ रहा महीना
-रुक-रुककर लगातार बारिश होना
-तेज आद्र हवाओं का बहते रहना
-शुष्क दिनों में सड़कों पर छिड़काव।