पीएमओ डॉ. तरणिमा साहा का किया अभिवादन व सम्मान ।
कानपुर शनिवार आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया नारी शक्ति को नमन करने के साथ उनका सम्मान किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किला मजदूर यूनियन ने ओईएफ कंबाइंड अस्पताल की पीएमओ डॉ. तरणिमा साहा का किया अभिवादन व सम्मान ।
कानपुर उत्तर प्रदेश ।शनिवार आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया नारी शक्ति को नमन करने के साथ उनका सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना, लैगिंक समानता को बढ़ावा के साथ महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के अवसरों में सुधार करना है।
महिलाओं ने शिक्षा के साथ वोट का अधिकार देने के साथ पुरूषों के बराबर महिलाओं को अधिकार देने के उद्देश्य से 1908 में न्यूयार्क शहर में करीब 15000 महिलाओं ने विशाल प्रदर्शन किया था। इसी प्रकार समय समय पर दुनिया के कई देशों में महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए प्रदर्शन किए जाते रहे। जिसके बाद 1977 में संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी।
महिला दिवस के अवसर पर उनका सम्मान करना अपनेआप में एक गौरवशाली क्षण है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य ही महिलाओं की हर क्षेत्र में अग्रणी भागेदारी के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है और महिलाएं हर तरह से अपने अधिकारों को पहचाने। जिससे समाज में वे अपनी बराबर की भागीदारी निर्वाहन कर सकें। महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि इसी क्रम में मृदुभाषी और कर्तव्यनिष्ठ डॉक्टर तरणिमा साहा सभी महिलाओं के लिए एक आदर्श है । इस अवसर पर डॉ. तरणिमा ने सभी को धन्यवाद कहा।
इस दौरान मुख्य रूप से यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष नरेश तिवारी, एलपीसी मेंबर नीरज सिंह, संयुक्त मंत्री राजकुमार गौतम, ब्रजेश तिवारी, संजय गुप्ता, मोहित शुक्ला, रंजीत सिंह राणा, अरविंद द्विवेदी, मिथिलेश प्रसाद,विजय पाल, राकेश द्विवेदी, मोहम्मद अजीम, चंद्रशेखर, अरविंद राठौर, सलीम खान आदि रहे।