नगर पंचायत के सभी सभासदों व कर्मचारियों ने रविवार को निकाली तिरंगा यात्रा

दनकौर - नगर पंचायत दनकौर के सौजन्य से नगर पंचायत अध्यक्ष राजवती देवी के पुत्र दीपक सिंह के साथ नगर पंचायत के सभी सभासदों व कर्मचारियों ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली और पूरे कस्बे में घर घर तिरंगा वितरण किया,

नगर पंचायत के सभी सभासदों व कर्मचारियों ने रविवार को  निकाली तिरंगा यात्रा

दनकौर - नगर पंचायत दनकौर के सौजन्य से नगर पंचायत अध्यक्ष राजवती देवी के पुत्र दीपक सिंह के साथ नगर पंचायत के सभी

सभासदों व कर्मचारियों ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली और पूरे कस्बे में घर घर तिरंगा वितरण किया, वही बिलासपुर नगर

पंचायत अध्यक्षा श्रीमती लता सिंह के ससुर धीरज सिंह प्रधान व पति संजय भैया के नेतृत्व में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के

उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के "मेरी माटी मेरा देश" कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे नगर में तिरंगा

यात्रा निकालकर नगर पंचायत कर्मियों द्वारा घर-घर तिरंगे झंडे वितरण किए गए। तिरंगा यात्रा में सभी जातियों व धर्मों एवं हजारों

स्कूली बच्चे तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।