बाढ़ के पानी में नहाना दो युवकों को पड़ा भारी
ग्रेटर नोएडा, 17 जुलाई ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के कई गांव के पास बाढ़ का पानी आया हुआ है। रविवार की सुबह बाढ़ के पानी में नहाने गए दो युवक पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ग्रेटर नोएडा, 17 जुलाई (ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के कई गांव के पास बाढ़ का
पानी आया हुआ है। रविवार की सुबह बाढ़ के पानी में नहाने गए दो युवक पानी में डूब गए। घटना की
सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवकों के कपड़े और फोन किनारे पर रखे
मिले। पुलिस द्वारा युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई है। गोताखोर टीम द्वारा
दोनों युवकों की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है।
ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मकनपुर खादर के रहने वाले दो युवक
रविवार की सुबह यमुना नदी के किनारे पानी में नहाने के लिए गए थे। पानी में नहाते समय दोनों युवक
तेज बहाव के साथ बह गए। 21 वर्षीय धीरज और 17 वर्षीय संजीत के कपड़े और फोन यमुना के
किनारे रखे मिले। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। काफी
कोशिश के बाद भी युवकों का कोई पता नहीं चला।
थाना दनकौर पुलिस द्वारा बताया गया है कि आज सुबह मकनपुर खादर के रहने वाले दो युवक नहाने
के लिए गए थे। दोनों तेज बहाव के चलते बह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई। दोनों
युवकों को एनडीआरएफ की टीम वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा लोकल गोताखोरों की मदद से तलाशने की
कोशिश की जा रही है।