स्वास्थ्य विभाग ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे हॉस्पिटल को किया सील

फिरोजाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राम बदन राम के निर्देशन में रविवार को डा0 नरेन्द्र कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद की अध्यक्षता में एवं डा0 विश्वदीप अग्रवाल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद (नोडल अधिकारी हॉस्पीटल/पैथलॉजी रजिस्ट्रेशन) तथा डा0 कमल किशोर वर्मा,

स्वास्थ्य विभाग ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे हॉस्पिटल को किया सील

फिरोजाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राम बदन राम के निर्देशन में रविवार को  डा0 नरेन्द्र कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद की अध्यक्षता में एवं डा0 विश्वदीप अग्रवाल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद (नोडल अधिकारी

हॉस्पीटल/पैथलॉजी रजिस्ट्रेशन) तथा डा0 कमल किशोर वर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद (नोडल अधिकारी यू.डी.एस.पी. पोर्टल) की उपस्थिति में जनपद फिरोजाबाद में संचालित पंजीकृत तथा गैरपंजीकृत हॉस्पीटल व पैथलॉजी सेन्टरों का

अभियान चलाकर निरीक्षण किया गया जिसमें कलावती देवी विद्यालय के पास संचालित फिरोजाबाद सिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि हॉस्पीटल कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद में पंजीकृत है।

हॉस्पीटल में पंजीकृत चिकित्सक मौके पर उपस्थित पाये गये। हॉस्पीटल संचालक को निर्देश दिये गये चिकित्सालय में पंजीकृत चिकित्सक का पूरा पता एवं मोबाईल नम्बर तथा उनकी योग्यता सम्बन्धित अभिलेख की छायाप्रति चिकित्सालयों में उपलब्ध रहे

साथ ही चिकित्सक एवं पैरामैडीकल स्टाफ का नाम व मोबाईल नम्बर व रजिस्ट्रेशन संख्या डिस्प्ले पर अंकित किया जाये।
उक्त के उपरान्त राधिका हॉस्पीटल कलावती विद्यालय के पास का निरीक्षण किया जिसमें पाया गया कि उक्त हॉस्पीटल वर्ष

2023-2024 के अन्तर्गत कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद में पंजीकृत नहीं था और न ही उक्त हॉस्पीटल का नवीनीकरण कराया गया था। उक्त हॉस्पीटल में कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं पाया गया । एक मरीज जोया पुत्री मुकीम

निवासी भौंडेला फिरोजाबाद को ड्रिप लग रही थी परन्तु कोई भी हॉस्पीटल स्टाफ नहीं थी। मरीज जोया को 108 एम्बूलेंस से जिला चिकित्सालय फिरोजाबाद में शिफ्ट कराकर भर्ती करा दिया गया।

मौके पर मिली अनियमितिताओं के चलते राधिका हॉस्पीटल  को तत्काल सील कर दिया गया।


उक्त के उपरान्त क्रमशः यूनिक पैथलॉजी, निकट नगला बरी फिरोजाबाद, कुमार पैथलॉजी नगर निगम मार्केट , जिला चिकित्सालय फिरोजाबाद के सामने, फिरोजाबाद, पैथकेयर पैथलॉजी, नगर निगम मार्केट, जिला चिकित्सालय फिरोजाबाद के सामने,

फिरोजाबाद का निरीक्षण किया गया जिनमें पाया गया कि उक्त पैथलॉजी कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद में वर्ष 2023-2024 में पंजीकृत हैं। परन्तु मौके पर चिकित्सक उपस्थित नहीं पाये गये जिसको दृष्टिगत उक्त पैथलॉजी संचालकों को

नोटिस जारी किये गये तथा 05 दिवस के अन्दर उक्त के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद में

प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया अन्यथा की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।