भारतीय किसान यूनियन सुनील के संगठन का विस्तार

(बुलंदशहर)भारतीय किसान यूनियन सुनील का जिले पर विस्तार किया गया।
विस्तार करने के लिए नरौरा पहुंचे संगठन के प्रदेश प्रभारी द्वारा जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, जिला प्रवक्ता, कार्यकारिणी सदस्य का मनोनयन किया गया।
जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने भारतीय किसान यूनियन सुनील के संगठन के प्रदेश प्रभारी शरद यादव का माला पहनकर स्वागत किया।
संगठन के प्रदेश प्रभारी शरद यादव ने संगठन का विस्तार करते हुए निशांत वशिष्ठ, राहुल भारद्वाज, मनोज कुमार गुप्ता, राज कुमार वार्ष्णेय को जिला उपाध्यक्ष, सतीश चंद्र को जिला महासचिव, विकास शर्मा को कोषाध्यक्ष, नवनीत कुमार सिंह को जिला प्रवक्ता, हरिकृष्ण उपाध्याय को मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया।
तथा कार्यकारिणी सदस्य भी बनाएइस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।