हम काम करते हैं, वो आराम करते हैं: कृपा राम शर्मा

नोएडा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी कृपा राम शर्मा ने सोमवार को जन संवाद के जरिये भाजपा विधायक पर इशारों इशारों में कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि "बसपा के लोग काम करते हैं क्योंकि वो आम लोग होते हैं बल्कि बड़े लोग सिर्फ आराम करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि " नोएडा विधानसभा जबसे दादरी से अलग हुई है तब से लेकर आज तक नोएडा को कभी अपना विधायक मिला ही नहीं जो नोएडा की फिक्र करता हो।"

बसपा प्रत्याशी ने ये बातें जनसम्पर्क अभियान के तहत नोएडा के छलेरा में कही।

छलेरा के बाद बसपा प्रत्याशी ने निठारी, हरिजन बस्ती में भी जन सम्पर्क किया।

चुनाव के नजदीक आते आते नोएडा का सियासी तापमान भी चढ़ने लगा है और इस क्रम में बसपा ने भी अपने चुनावी अभियान की धार तेज कर दी है।

जनसम्पर्क में बसपा प्रत्याशी के साथ हिमांशु शर्मा, विनोद भारद्वाज, अनस जावेद, नरेश उपाध्याय, मनोज शर्मा, अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे।