भाजपा पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव मैं जमकर किया प्रचार

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जहाँ सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी भी अपने कर्तव्य निर्वहन में पीछे नही रह रहे है।

इसी कड़ी में दिल्ली से भाजपा पदाधिकारियों ने गाजियाबाद के पप्पु कॉलोनी भोपुरा चौक वार्ड  नम्बर 20 से भाजपा निगम प्रत्याशी यस पाल पहलवान के चुनाव प्रचार मे सम्मिलित होकर उनके लिये प्रचार किया। 

इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला मयूर विहार के सह संयोजक राजकुमार अग्रवाल, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जिला

मयूर विहार के चेयरमैंन ,पूर्व उपमहापौर विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार ढिल्लो, बालकिशन शर्मा अध्यक्ष ब्रह्मण सभा दिल्ली प्रदेश, बूथ अध्यक्ष राजेंदर तथा स्थानीय विकास ढिंग्या, बिट्टू ढिंगया, रिंकू आदि चुनाव प्रचार में उपस्थिति रहे। 

चुनाव प्रचार के दौरान पदाधिकारियों ने दो सभाओं को संबोधित किया इस  अवसर पर काफी संख्याा में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए राज कुमार अग्रवाल ने कहा कि यशपाल पहलवान जी पहले भी वार्ड नम्बर 10 से निगम पार्षद रहे हैं जहाँ पर यशपाल जी ने   चहुमुखी विकास किया है।

भारतीय जनता पार्टी पार्टी ने यशपाल पहलवान जी को इस वार्ड का विकास करने के लिए भेजा है  ताकि इस वार्ड का भी चहुमुखी विकास संभव हो सके। 

राजकुमार ढिल्लो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की यशपाल पहलवान जी को मै बचपन से जानता हुँ इनके अंदर काम करने का जनून है प्रत्येक कार्य को ये बड़ी तत्परता से करते है विकास कार्य करने के लिए हमेशा आतुर रहते है। उन्होंने कहा कि इस

वार्ड मे पहलवान जी को आप लोगों का एकतरफा समर्थन मिल रहा है यह अच्छी बात है, आप लोगों का आशीर्वाद पहलवान जी पर इसी प्रकार बना रहे ताकि पहलवान जी भारी मतों से विजई होकर इस क्षेत्र का भी चहुमुखी विकास कर सकें।