मोदी ने राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास और लोकार्पण किया।

मोदी ने राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के विकास के लिए
करीब 17 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास और लोकार्पण किया।


इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि सभी ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया और डबल इंजन की
सरकार बनाई और राजस्थान की डबल इंजन सरकार ने कितनी तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।
आज राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और
लोकार्पण हुआ है। ये प्रोजेक्ट, रेल, रोड, सौर ऊर्जा, पानी और एलपीजी जैसे विकास कार्यक्रमों से जुड़े हैं।

ये परियोजनाएं राजस्थान के हज़ारों युवाओं को रोजगार देने वाली हैं। उन्होंने इन प्रोजेक्ट्स के लिए
राजस्थान के सभी साथियों को बधाई दी।


उन्होंने कहा कि विकसित भारत-विकसित राजस्थान महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम में राजस्थान की हर
विधानसभा से लाखों साथी जुड़े और वह सभी का अभिनंदन करते हैं और मुख्यमंत्री को भी बधाई देते है
कि उन्होंने टेक्नोलॉजी का इतना शानदार उपयोग करके जन-जन तक पहुंचाने का उन्हें अवसर दिया है।
कुछ दिन पहले फ्रांस के राष्ट्रपति का जयपुर में जो स्वागत सत्कार किया गया, उसकी गूंज पूरे भारत
में, इतना ही नहीं पूरे फ्रांस में भी उसकी गूंज रही है और यही तो राजस्थान के लोगों की खासियत है।


उन्होंने कहा कि राजस्थान के भाई-बहन जिस पर प्रेम लुटाते हैं, कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते। उन्हें याद
है, जब विधानसभा चुनाव के समय वह राजस्थान आते थे, तो लोग किस तरह हमें आशीर्वाद देने के
लिए उमड़ पड़ते थे।

उन्होंने कहा “आपको याद होगा, लाल किले से मैंने कहा था- यही समय है, सही
समय है। आजादी के बाद आज भारत के पास ये स्वर्णिम कालखंड आया है। भारत के पास वो अवसर
आया है, जब वो दस साल पहले की निराशा को छोड़कर अब पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है। आप
याद कीजिए, 2014 से पहले देश में क्या बातें चल रही थीं। क्या सुनाई दे रहा था। अखबारों में क्या
पढ़ने को मिलता था। तब पूरे देश में होने वाले बड़े-बड़े घोटालों की चर्चा ही रहती थी। तब आए दिन
होने वाले बम धमाकों की चर्चा होती थी।”


श्री मोदी ने कहा “देश के लोग सोचते थे कि हमारा क्या होगा, देश का क्या होगा। जैसे-तैसे जीवन
निकल जाए, जैसे-तैसे नौकरी बच जाए, कांग्रेस के राज में चारों तरफ तब यही माहौल था। और आज
हम क्या बात कर रहे हैं। किस लक्ष्य की बात कर रहे हैं। आज हम विकसित भारत की, विकसित
राजस्थान की बात कर रहे हैं। आज हम बड़े सपने देख रहे हैं, बड़े संकल्प ले रहे हैं और उन्हें पाने के
लिए तन-मन से जुटे हैं। जब मैं विकसित भारत की बात करता हूं, तो ये केवल शब्द भर नहीं है, ये


केवल भाव भर नहीं है। ये हर परिवार का जीवन समृद्ध बनाने का अभियान है। ये गरीबी को जड़ से
मिटाने का अभियान है। ये युवाओं के लिए अच्छे रोज़गार बनाने का अभियान है। ये देश में आधुनिक
सुविधाएं बनाने का अभियान है। मैं कल रात में ही विदेश यात्रा से लौटा हूं। यूएई और कतर के बड़े-बड़े
नेताओं से मेरी मुलाकात हुई है। आज वे भी भारत में हो रही प्रगति को लेकर चकित हैं। आज उनको भी
भरोसा हो रहा है कि भारत जैसा विशाल देश बड़े सपने देख सकता है, इतना ही नहीं, उन्हें पूरा भी कर
सकता है।”


उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान का निर्माण बहुत ज़रूरी है। और विकसित
राजस्थान के लिए रेल, रोड, बिजली, पानी, जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का तेज विकास होना जरूरी है।
जब ये सुविधाएं बनेंगी, तब किसान-पशुपालक को लाभ होगा। राजस्थान में उद्योग आएंगे, फैक्ट्रियां
लगेंगी, पर्यटन बढ़ेगा। अधिक निवेश आएगा, तो स्वाभाविक है, ज्यादा से ज्यादा नौकरियां भी आएंगी।


जब सड़कें बनती हैं, रेल लाइन बिछती है, रेलवे स्टेशन बनते हैं, जब गरीबों के घर बनते हैं, जब पानी
और गैस की पाइपलाइन बिछती है, तब निर्माण से जुड़े हर बिजनेस में रोजगार बढ़ता है। तब ट्रांसपोर्ट
से जुड़े साथियों को रोजगार मिलता है। इसलिए इस वर्ष के केंद्रीय बजट में भी हमने ऐतिहासिक 11
लाख करोड़ रुपए इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए रखे हैं। ये कांग्रेस सरकार के समय से छह गुना ज्यादा है। जब ये
पैसा खर्च होगा, तो राजस्थान के सीमेंट, पत्थर, सिरेमिक, ऐसे हर उद्योग को लाभ होगा।