डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

वृन्दावन।मथुरा रोड़ स्थित बी.एच.आर.सी. डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में दिल्ली (दरियागंज) स्थित हेड ऑफिस डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल एवं पुलिस प्रशासन मथुरा-वृन्दावन के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं एवं पुरुषों को जागरूक करने हेतु

डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान 

वृन्दावन।मथुरा रोड़ स्थित बी.एच.आर.सी. डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में दिल्ली (दरियागंज) स्थित हेड ऑफिस डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल एवं पुलिस प्रशासन मथुरा-वृन्दावन के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं एवं पुरुषों को जागरूक करने हेतु पोश ट्रेनिंग एवं मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एवं नारी सम्मान का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

जिसके अंतर्गत पुलिस प्रशासन की ओर से एंटी रोमियो स्क्वायड की जिला प्रभारी एस.आई. अलका रानी ने सभी अस्पताल कर्मचारी, मेडिकल छात्र एवं छात्राओं को प्रिवेंशन ऑफ़ सीक्वेंस हारासमेंट के बारे में एवं मिशन शक्ति नारी सुरक्षा तथा नारी सम्मान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए समस्त कानून एक्ट और सहायता हेल्पलाइन के बारे में बताया। इसके अलावा सभी अपराधों, साइबर फ्रॉड और मोबाइल लिंक के द्वारा होने वाले अपराधों से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

दिल्ली हैड ऑफिस से आई श्रीमती राखी एवं सुप्रीम कोर्ट दिल्ली की एडवोकेट श्रीमती निधि ने बताया कि डॉक्टर श्रॉफ आई हॉस्पिटल में पोश के खिलाफ और किसी के साथ अभद्रता, बदसलूकी, शारीरिक प्रताड़ना एवं यौन उत्पीड़न के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है और एक प्रॉपर पोश कमेटी है।अगर किसी भी वर्कप्लेस महिला या पुरुष केसाथ ऐसा होता है, तो वो डायरेक्ट कमेटी में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।साथ ही उन्होंने कमेटी के संपर्क नंबर एवं मेल आईडी भी समस्त वर्कप्लेस स्टाफ के साथ साझा की।


इस मौके पर वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. सूफियान दानिश, वरिष्ठ प्रशासक सीपी मैसी, डॉ. हर्षित अग्रवाल, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, एस.आई. संगीता चौधरी, एस.आई. स्मिती पंवार, कांस्टेबल अनुज प्रताप, कांस्टेबल अनामिका, कांस्टेबल दीपा, मुकेश कुमार (एच.आर. डिपार्टमेंट), डॉ. अवि, संगीता लवानिया, राधा यादव, मुकेश कुमार, मनोज चौधरी, विनय सिंह, प्रेम कुमार, डॉक्टर श्रॉफ आई हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ, कम्युनिटी स्टाफ, प्रोजेक्ट स्टाफ, मेडिकल छात्र एवं छात्राएं आदि की उपस्थिति विशेष रही।

डॉ. श्रॉफ आई हॉस्पिटल, वृन्दावन के वरिष्ठ प्रशासक सीपी मैसी एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर सुफियान दानिश ने सभी का आभार व्यक्त किया।