स्याना क्षेत्र से सराय चौकी से अंबकेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले कांवड़ मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण

26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर हरिद्वार, ब्रजघाट, अनूपशहर, रामघाट से जल लेकर जाने वाले कांवडियों की सुविधा हेतु

स्याना क्षेत्र से सराय चौकी से अंबकेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले कांवड़ मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण

स्याना क्षेत्र से सराय चौकी से अंबकेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले कांवड़ मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण 

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार 

बुलंदशहर : 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर हरिद्वार, ब्रजघाट, अनूपशहर, रामघाट से जल लेकर जाने वाले कांवडियों की सुविधा हेतु संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने पुलिस, प्रशासनिक एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए कराई जा रही तैयारियों का जायजा लिया। स्याना क्षेत्र से सराय चौकी से अंबकेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्ग पर कांवडियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था समय से सुनिश्चित कर ली जाए। साफ सफाई, पेयजल, प्रकाश आदि व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए।

आहार में अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में कांवडियों के द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। डीएम ने मंदिर में स्थलीय निरीक्षण करते हुए जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को नियंत्रण करने के लिए आने जाने वाले मार्गो, लगने वाले भंडारे स्थल, कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य कैंप आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्देशित किया गया कि मंदिर पर जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार से असुविधा न हो इसके लिए सभी व्यवस्था समय से कर ली जाए। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती के साथ ही वॉलेंटियर्स भी लगाए जाए। सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाए।

मंदिर के मुख्य पुजारी से भी वार्ता कर जानकारी लेते हुए कहा कि शिवरात्री के मौके पर सभी श्रद्धालुओं से जल को व्यवस्थित रूप से चढ़वाया जाए।  साफ सफाई की व्यवस्था बनाए रखने के लिए डस्टबिन रखवाए जाए, सफाई कर्मियों की ड्यूटी, पेयजल, शौचायल की व्यवस्था भी कराई जाए।

इस अवसर पर एसपी देहात  रोहित मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा प्रशांत कुमार, एसपी सिटी  शंकर प्रसाद, उप जिलाधिकारी स्याना गजेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी अनूपशहर सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।