Bulandshahr:-खेत पर कार्य करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने 6 लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
खेत पर कार्य करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने 6 लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में खेत पर गए किसान के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट कर दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट कर किसान को मौत के घाट उतार दिया। मृतक किसान के परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अहमदगढ़ थाना प्रभारी भारी पुलिस पर लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच बारीकी से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर के आधार पर 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।