संविधान गौरव कार्यशाला का हुआ आयोजन
अनूपशहर:भाजपा नगर मंडल अनूपशहर की ओर से कांतीप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर में मंडलस्तरीय संविधान गौरव कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका संचालन राहुल वाल्मीकि ने किया।

संविधान गौरव कार्यशाला का हुआ आयोजन
अनूपशहर:भाजपा नगर मंडल अनूपशहर की ओर से कांतीप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर में मंडलस्तरीय संविधान गौरव कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका संचालन राहुल वाल्मीकि ने किया। इस मौके पर नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष मुनेश शर्मा का स्वागत भी किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता महीपाल लोधी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। मंडल महामंत्री विनीत बंसल ने कहा कि भाजपा ही सही मायने में भारतरत्न बाबा साहब के सपने को साकार कर रही है।
संविधान के अनुसार शासन व संगठन का संचालन भाजपा ने कर विपक्षियों को करारा जबाब दिया है। जिससे विपक्षी पार्टियों में बौखलाहट है और वह भाजपा अर्नगल आरोप लगा रही हैं। जबकि संविधान का सबसे ज्यादा दुरूपयोग कांग्रेस ने किया है।
इस मौके पर सौरभ गौड़, रामपाल सिंह, दिनेश कुशवाहा, मोहर सिंह,पराग गर्ग आदि मौजूद रहे।