डीएम ने रेन बसेरे का किया औचक निरिक्षण

बुलन्दशहर : गुरुवार की देर रात्रि जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने आश्रय गृह खुर्जा का स्थलीय निरीक्षण किया। आश्रय गृह में ठहरे व्यक्तियों से वार्ता कर आश्रय गृह की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

डीएम ने रेन बसेरे का किया औचक निरिक्षण

डीएम ने रेन बसेरे का किया औचक निरिक्षण

बुलन्दशहर : गुरुवार की देर रात्रि जिलाधिकारी  चन्द्र प्रकाश सिंह ने आश्रय गृह खुर्जा का स्थलीय निरीक्षण किया। आश्रय गृह में ठहरे व्यक्तियों से वार्ता कर आश्रय गृह की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। आश्रय गृह में ठहरे व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि रुकने हेतु कोई परेशानी नहीं है, आश्रय गृह खुला रहता है और कर्मचारी नियमित मिलते हैं। जिलाधिकारी द्वारा आश्रय गृह में आने वाले व्यक्तियों का आगंतुक रजिस्टर भी चेक किया गया। आश्रय गृह की नियमित साफ सफाई के निर्देश भी दिए। उक्त पश्चात जिलाधिकारी  चन्द्र प्रकाश सिंह ने खुर्जा सिटी रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

स्टेशनों के वेटिंग रूम की व्यवस्थाओं को देखा, साथ ही रात्रि में रुकने वाले यात्रियों के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिसपर स्टेशन मास्टरों द्वारा बताया गया कि समस्त स्टाफ को रैन बसेरों के कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध करा दिए गए हैं। कोई यात्री रैन बसेरे में रुकना चाहता है तब रैन बसेरे के कर्मचारियों से सम्पर्क किया जाता है तत्पश्चात ही रैन बसेरे कर्मचारी गाड़ी के माध्यम से यात्री को रैन बसेरे में ले जाते हैं और पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराते हैं।

जिसपर जिलाधिकारी  चन्द्र प्रकाश सिंह ने स्टेशन मास्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरे के कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर अलग-अलग स्थानों पर अंकित करा दें, जिससे यात्री स्वयं भी सम्पर्क कर रैन बसेरे में जा सके। साथ ही जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित पैट्रोलिंग कराते रहें, जिससे कोई भी व्यक्ति शीतकालीन रात्रियों में बाहर न सोने पाए, और अलग-अलग स्थानों पर अलाव भी जलाना सुनिश्चित किए जाएं, जिससे आमजन व यात्री सर्दी में ताप सके।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खुर्जा दुर्गेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।