दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन 12 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस द्वारा 12 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन बांग्लादेशियों को साउथ-ईस्ट और साउथ दिल्ली में हुए एक ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन 12 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस द्वारा 12 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन बांग्लादेशियों को साउथ-ईस्ट और साउथ दिल्ली में हुए एक ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सभी भारत में अवैध तरीके से घुसकर रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने साउथ-ईस्ट और साउथ दिल्ली से एक दर्जन अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से कई अवैध कागजात भी जब्त किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस द्वारा उत्तरी जिले के सदर बाजार इलाके से दो अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने बताया कि इन दोनों के पास से वोटर कार्ड भी बरामद किया गया है। दोनों को गिरफ्तार करके डिपोर्ट करने के लिए डिटेंशन सेंटर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, सदर बाजार में गिरफ्तार अवैध बांग्लादेशी पिता-पुत्र है। दोनों की पहचान मोहम्मद बिलाल और फारूख के रूप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि फारूख पर चोरी के दो मामले भी दर्ज हैं। साथ ही अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने के लिए पुलिस ने दोनों के खिलाफ फॉरनर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इनके परिवार के अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।इसके अलावा 3 अवैध बांग्लादेशियों को बहारी दिल्ली के इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
इन तीनों की पहचान सफरुद्दीन, इब्राहिम और सोराब के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा लगातार अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।