पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव 30 मार्च को
जयपुर, 19 मार्च पिंकसिटी प्रेस क्लब लिमिटेड जयपुर की प्रबन्ध कार्यकारिणी 2022-23 के वार्षिक चुनाव 30 मार्च 2022 को होंगे।

जयपुर, 19 मार्च पिंकसिटी प्रेस क्लब लिमिटेड जयपुर की प्रबन्ध कार्यकारिणी 2022-23 के वार्षिक
चुनाव 30 मार्च 2022 को होंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनीता चतुर्वेदी ने बताया कि पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी के वार्षिक चुनावों
में अध्यक्ष का एक पद, महासचिव का एक पद, उपाध्यक्ष के दो पद एवं कार्यकारिणी सदस्य के दस पदों के लिए
मतदान होंगे। शनिवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा गया।
जिसमें 969 साधारण सदस्य शामिल
है।
चुनाव निर्वाचन अधिकारी सुरेश योगी एवं विकास शर्मा ने बताया कि प्रबन्ध कार्यकारिणी के चुनाव के लिए
नामांकन पत्रों का दाखिला सोमवार और मंगलवार को दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक निर्वाचन कार्यालय में
होगा।
नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को और नाम वापसी की तिथि गुरुवार को तीन से पांच बजे तक होंगी। वहीं
मतदान 30 मार्च प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक क्लब परिसर में होगा। चुनावों की मतगणना 31 मार्च 2022
को होंगी।