ओवरलोड गन्ना भरे वाहन बन रहे बड़ा खतरा प्रशासन अंजान
खानपुर :- क्षेत्र में गन्ने से लदे ओवर लोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली परेशानी का सबब बन रहे हैं। गन्ने से भरे इन ओवरलोड वाहनों से हादसों का अंदेशा हर समय बना रहता है। मिल प्रबंधन और प्रशासन इससे अंजान है।

ओवरलोड गन्ना भरे वाहन बन रहे बड़ा खतरा प्रशासन अंजान
खानपुर :- क्षेत्र में गन्ने से लदे ओवर लोड ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली परेशानी का सबब बन रहे हैं। गन्ने से भरे इन ओवरलोड वाहनों से हादसों का अंदेशा हर समय बना रहता है। मिल प्रबंधन और प्रशासन इससे अंजान है। कस्बा खानपुर के मुख्य सड़क मार्ग से गुजरने वाली गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक परेशानी कारण बन रहे हैं। इलाकों में लगे गन्ना क्रय केंद्रों से ट्रक तथा ट्रैक्टर ट्रालों से गन्ना ले जाया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट ठेकेदार अधिक आमदनी के चक्कर में वाहनों में क्षमता से अधिक गन्ना लाद कर ले जा रहे हैं। ओवरलोड गन्ना भरा देखकर पास से गुजरने वाले वाहन चालक भयभीत हो जाते हैं।
ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक से राहगीर व दुकानदार सब चिंतित रहते हैं। उधर, बच्चे भी इन ट्रकों से जान जोखिम में डालकर गन्ना खींचते हैं। इस कारण कभी भी बडा हादसा हो सकता है।आए दिन ओवरलोड गन्ना ट्रक और ट्राली जब सड़कों के गडढों या असमतल सड़कों से होकर गुजरती है तो उसके पलटने का खतरा बना रहता है। सबसे अधिक जोखिम सड़क पर चल रहे दूसरे राहगीरों को रहता है। बाजू से ऐसी ट्रक और ट्राली को क्रास करके गुजरना बाइक सवारों को कभी भी भारी पडऩे की आशंका बनी रहती है। इतना ही नहीं अक्सर ठसाठस भरी ट्राली से पीछे गन्ने गिरते भी रहते हैं।
सड़क पर गिर रहे इन गन्नों से सबसे अधिक खतरा होता है। स्थानीय लोगों ने बताया जाता है जल्दबाजी के चक्कर में कटाई ठेकेदारों द्वारा लापरवाही पूर्वक गन्ने की ट्रक-ट्राली भरी जा रही हैं। उनके द्वारा गन्ने को ठीक से लोड नहीं किया जाता। इससे सड़क पर कोई गडढा आने ट्रक का जरा सा जर्क लगने पर लदे गन्ने नीचे सड़क पर गिरने लगते हैं। इनसे पीछे से आ रहे दूसरे वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ट्रक और ट्रालियों के पीछे कोई रिफ्लेक्शन या बैकलाइट नहीं होने से कई बार कोहरे में आने वाली गाड़ियां उन्हें देख नहीं पाती। जिससे दुर्घटना बढ़ती है।
ओवरलोड वाहनों से मार्ग पर आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। मिल प्रबंधक और प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। जबकि, गन्ना लदे वाहन पलटने से पिछले वर्षों में कई बार हादसे हो चुके हैं। जिस कारण मिल प्रबंधन और प्रशासन इससे अंजान है।