किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे

मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 8,61,02,946 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 तथा अब तक कुल 16,87,306 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे
-श्री अमित मोहन प्रसाद
लखनऊ: 19 नवम्बर, 2021

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,35,129 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 8,61,02,946 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 तथा अब तक कुल 16,87,306 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 102 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 14,11,534 डोज दी गयी। प्रदेश मंे कल तक पहली डोज 10,41,32,632 तथा दूसरी डोज 4,13,42,963 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 14,54,75,595 कोविड डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जीका वायरस की स्थिति सामान्य हो रही है। जीका वायरस अन्य जनपदों में जीका वायरस न फैले इसके लिए कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग तथा टेस्टिंग की गयी है। उन्होंने बताया कि जीका वायरस के 146 संक्रमित लोगों मे 103 लोग पूर्ण स्वस्थ हो गये हैं। अब केवल 43 लोग ही जीका वायरस से संक्रमित है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।