कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में ;लड़की हूँ लड़ सकती हूँ मार्च निकाला गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मोके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में "लड़की हूँ लड़ सकती हूँ मार्च" निकाला गया।

कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में ;लड़की हूँ लड़ सकती हूँ मार्च निकाला गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मोके पर उत्तर प्रदेश
कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के
नेतृत्व में "लड़की हूँ लड़ सकती हूँ मार्च; निकाला गया।

प्रियंका गांधी जी ने कहा
कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो मुहिम शुरू की
है वह रुकेगी नहीं।

इस मार्च में शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से महिलाएं और
कांग्रेस के कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे।

प्रियंका गांधी जी की अगुवाई में हजारों की
संख्या में महिलाएं उनके साथ पैदल चलकर लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारों से
उनका हौसला अफजाई की ।

मार्च में शामिल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा जी ने बताया कि महिला मार्च लखनऊ के
1090 चौराहे से शुरू होकर सिकंदरबाग में वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा पर
माल्यार्पण के साथ समाप्त हुआ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस
मार्च में समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा और फिल्म जगत से जुड़ी महिलाएं भी
शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि यह महिला मार्च एकजुटता का संदेश देने और
राजनीति को अधिक समावेशी बनाने और उसमें महिलाओं की भागीदारी का भी
प्रतीक है।

इसी क्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व उ०प्र०
महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह ने अलीगढ जनपद का
प्रतिनिधित्व करते हुए लड़की हूँ

लड़ सकती हूँ मार्च में प्रमुख रूप से सहभागिता
की व इस मार्च में हजारों महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर लड़की हूं
लड़ सकती हूं का नारा बुलंद किया।