पुलिस की बर्बरता पर प्रियंका गांधी ने लिया संज्ञान बोली यू.पी. में भाजपा ने बसाई अंधेर नगरी

प्रियंका गांधी ने न्याय मांग रहे लोगों पर पुलिस की बर्बरता पर आक्रोश व्यक्त किया है प्रियंका गांधी, ने बुलन्दशहर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर सवाल उठाए है

पुलिस की बर्बरता पर प्रियंका गांधी ने लिया संज्ञान बोली यू.पी. में भाजपा ने बसाई अंधेर नगरी

आज का मुद्दा

शिकारपुर : छतारी थाना क्षेत्र के गांव शेखुपुर के सात वर्षीय मासूम छात्र हर्ष की अपहरण के बाद हत्या की घटना का प्रियंका गांधी ने संज्ञान लिया है प्रियंका गांधी ने न्याय मांग रहे लोगों पर पुलिस की बर्बरता पर आक्रोश व्यक्त किया है प्रियंका गांधी, ने बुलन्दशहर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की वीडियो शेयर कर योगी

सरकार पर सवाल उठाए है प्रियंका गांधी, ने यूपी में भाजपा पर अंधेर नगरी बसाने का आरोप लगाया है प्रियंका गांधी, ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि देखिए एक पुरुष पुलिस कर्मी किस तरह एक पीड़ित महिला को पीट रहा है क्या यही है यूपी में भाजपा की कानून-व्यवस्था बुलन्दशहर में एक सात साल के बच्चे का

अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई पुलिस ने कुछ नहीं किया गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम की तो उन्हें थाने में बंद करके पीटा गया जिसे न्याय चाहिए उसी के साथ अपराधी की तरह बर्ताव किया जा रहा है उत्तर प्रदेश में भाजपा ने एक अंधेर नगरी बसाई है जहां न्याय नहीं है हर्ष हत्याकांड के लिए पुलिस दोषी लोगों पर

लाठीचार्ज शर्मनाक : कांग्रेस शिकारपुर छतारी थाना क्षेत्र के शेखुपुर गांव में सात वर्षीय मासूम छात्र हर्ष की अपहरण के बाद हत्या का जिम्मेदार कांग्रेस ने पुलिस को ठहराया है शिकारपुर से पूर्व विधायक प्रत्याशी, व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट, ने कहा है कि हर्ष के अपहरण की सूचना को पुलिस

गम्भीरता से लेती तो जान बच सकती थी उन्होंने कहा कि न्याय मांग रहे लोगों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज शर्मनाक है उन्होंने कहा कि एसएसपी को चाहिए कि

लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही करें जियाउर्रहमान ने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिजनों के साथ है उन्होंने बताया कि बुधवार 14 जुलाई को कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल शेखुपुर गांव में जिलाध्यक्ष राकेश भाटी, के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलेगा ।