जिला सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक हुई सम्पन्न।

जिला सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक हुई सम्पन्न।

बुलन्दशहर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जनपद के पूर्व सैनिक बन्धु व पूर्व सैनिकों के परिजनों द्वारा दस शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने जनपद के पूर्व सैनिकों व आश्रितों की समस्याऐं सुनी और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण  गुणवत्तापूर्ण व शीघ्र करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा एवं जिला सैनिक बन्धु उपाध्यक्ष कमांडर रविन्दर शर्मा एवं सम्बंधित सदस्य मौजूद रहे।