जेवर टोल पर 7 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन अजगर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
ग्रेटर नोएडा । सिलारपुर अंडरपास के समीप स्थित हरवीर नागर फार्म हाउस पर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने वाली 7 अक्टूबर 2022 को जेवर टोल पर होने वाली महापंचायत के विषय में जानकारी दी गई।
आज का मुद्दा न्यूज़ )
ग्रेटर नोएडा । सिलारपुर अंडरपास के समीप स्थित हरवीर नागर फार्म हाउस पर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने वाली 7 अक्टूबर 2022 को जेवर टोल पर होने वाली महापंचायत के विषय में जानकारी दी गई।
जिसमें 5 सूत्रीय मांगों के विषय में विस्तार से बताया गया जिनमें एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ पांच 5-5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी किसानों को आईडी के
आधार पर निशुल्क सेवा दी जाए, जब तक कि एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ आगरा तक सर्विस रोड सुचारू रूप से शुरू नहीं हो जाती। पत्रकारों से टोल शुल्क न लिया जाए
व किसानों के स्वयं के ट्रैक्टर एवं कृषि कृषि यंत्रों से टोल शुल्क ने लिया जाए।
किसी भी दु-पहिया वाहन से टोल शुल्क न लिया जाए।किसानों का 64.7% आबादी निस्तारण, शिफ्टिंग, 10% विकसित भूखंड, 33 साला आदि का निस्तारण किया
जाए।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर नागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश चपरगढ़, राष्ट्रीय महासचिव प्रभु प्रधान, प्रदेश सचिव राजपाल भगत जी, जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी कृष्ण भाटी, जिला उपाध्यक्ष वीरू भाई गुनपुरा, मेरठ मंडल सचिव भोला कसाना,
दनकौर नगर अध्यक्ष अनिल कसाना, जिला उपाध्यक्ष विनोद मलिक पारसौल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नागर बागपुर
, प्रदेश उपाध्यक्ष केहर अली ,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखपाल नागर,जिला कार्यकारिणी सदस्य सतवीर नागर नौरंगपुर, तहसील उपाध्यक्ष जगत नागर ,तहसील उपाध्यक्ष आकिल खान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।