अनूपशहर ब्लॉक में कृषि मेले का हुआ आयोजन
अनूपशहर: अनूपशहर में कृषि विभाग द्वारा किसान मेले का आयोजन ब्लॉक परिसर में किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अनूपशहर मोकम सिंह द्वारा की गई
सैकड़ो की संख्या में किसान रहे उपस्थित, बोले ब्लॉक प्रमुख;- किसान हित में सरकार चला रही विभिन्न योजनाएं,किसान उठाये लाभ
पोषित कुमार(आज का मुद्दा)
अनूपशहर: अनूपशहर में कृषि विभाग द्वारा किसान मेले का आयोजन ब्लॉक परिसर में किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अनूपशहर मोकम सिंह द्वारा की गई तथा संचालन कृषि तकनीति सहायक अजीत गिरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अनूपशहर अतुल कुमार सिंह उपस्थित रहे. जिन्होंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। सभी किसान भाई सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
स्वयं सहायता समूह के बारे में दी गई जानकारी
विचार गोष्ठी में प्रभारी एसडीओ कृषि विभाग दीवान सिंह ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए यंत्रीकरण सोलर पंप पर अनुदान ,कृषि बीजों पर अनुदान आदि चीजों को विस्तार से बताया। एडियो कृषि सुबोध शर्मा ने फसल अवशेष प्रबंधन व इंद्रधनुष डीकंपोजर के बारे में जानकारी दी। एडियो प्लांट रवि शंकर शर्मा ने विभिन्न फसलों में लगने वाले रोग एवं उनके रोकथाम के विषय में विस्तार से जानकारी दी। एडियो राजकुमार शर्मा ने स्वयं सहायता समूह के गठन एवं उससे होने वाले लाभों के संबंध में उपस्थित किसानों को विस्तार से जानकारी दी। एडियो राजकुमार शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह द्वारा गांव की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है।
इस दौरान विचार गोष्ठी एवं कृषि मेले में बड़ी संख्या में कृषि विभाग एवं ब्लॉक के अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।