मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पयागपुर में करेंगे जनसभा को सम्बोधित_

Www.aajkamudda.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पयागपुर में करेंगे जनसभा को सम्बोधित_

 दिलशाद अहमद आज का मुद्दा

बहराइचसूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को पयागपुर के जूनियर हाईस्कूल मैदान पर एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

ज्ञात हो कि कैसरगंज संसदीय क्षेत्र में पांचवे चरण अर्थात 20 मई को मतदान होगा ।इसके लिये अब क्षेत्र का राजनीतिक पारा धीरे धीरे चढ़ने लगा है।

इसी क्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पयागपुर में जनसभा सम्बोधित करने के लिये रविवार ग्यारह बजे पहुंच रहे है।इस सम्बन्ध में युद्धस्तर पर तैयारिया जोरों से जारी है।

प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शनिवार को ही चुस्त दुरुस्त नजर आने लगा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को सकुशल निपटाने के लिए सभास्थल पर अधिकारियों का आना जाना लगा हुआ है